28/05/2026
🎓 B.Sc College Admission Open 2026 ✨
साइंस के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की करें शानदार शुरुआत 📚
बेहतर शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और आधुनिक सुविधाओं के साथ सफलता की ओर बढ़ें 🌟
शिक्षा सेवा के लिए सदैव संकल्पित....
28/05/2026
🎓 B.Sc College Admission Open 2026 ✨
साइंस के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की करें शानदार शुरुआत 📚
बेहतर शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और आधुनिक सुविधाओं के साथ सफलता की ओर बढ़ें 🌟
27/05/2026
🎓 D.A.V. PG College, Azamgarh
📢 Admission Open for Academic Session 2026-27
✨ BBA (Hons. with Research Project)
Build a successful career in Business Administration with quality education and modern learning opportunities.
💼 Career Opportunities:
✔️ Accounting & Finance
✔️ Banking & Insurance
✔️ E-Commerce Specialist
✔️ Investment Analyst
✔️ International Trade & Customs
✔️ Sustainability Consultant
🏫 Affiliated to Maharaja Suhel Dev University, Azamgarh
📍 D.A.V. PG College, Azamgarh
📞 Admission Helpline: +91 8960528063
🌐 www.davpgcollegeazm.in
📚 Secure Your Future with Professional Education Today! ✨
🎓
20/05/2026
Icssr
28/02/2026
27–28 फरवरी 2026 को महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार एवं शोध को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
पुरस्कार वितरण माननीय कुलपति प्रो. संजीव कुमार, मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित प्रो.अरविंद कुमार मिश्रा गणित विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी व डॉ. राजीव प्रताप सिंह, पर्यावरण विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डी.ए.वी.पी.जी.कॉलेज आजमगढ़ के छात्र-छात्राओं ने डॉ. रजनीश भारती व विज्ञान संकाय के सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
1.मॉडल प्रस्तुति-में प्रथम पुरस्कार सिद्धार्थ प्रजापति, अमृता यादव, श्वेता सिंह, सत्यम बरनवाल एवं अभय अस्थाना (एम.एससी. प्राणीशास्त्र, द्वितीय सेमेस्टर) को प्रदान किया गया।
2.पोस्टर प्रस्तुति- में द्वितीय पुरस्कार तनिषा (बी.एससी. (बायो), द्वितीय सेमेस्टर) को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रेम चंद्र यादव एवं प्रबंधक Adv. आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव जी ने महाविद्यालय के सभी प्रतिभागी व पुरस्कृत बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी और साथ ही आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने को उत्साहित किया।
27/02/2026
अंतरजनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेटियों का दिखा दबदबा
शहर के हृदय में स्थित प्रतिष्ठित महाविद्यालय डी.ए.वी. पीजी कॉलेज में अंतरजनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी की प्रेरणा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद जी के मार्गदर्शन में तथा महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. विपिन अस्थाना, डॉ. युगांत उपाध्याय की देखरेख में यह खेल प्रतियोगिता महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई। विजयी प्रतिभागी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के नेतृत्व में जालंधर विश्वविद्यालय पंजाब में प्रतिभाग करने के लिए जल्द ही रवाना होंगी।
डी.ए.वी. पीजी कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के प्रबंधक श्री आनंद प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट के सहयोग एवं प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद जी के मार्गदर्शन तथा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में प्रो. अमरजीत जी की देखरेख में अंतरजनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता बेटियां रहीं। महिला वर्गों में डीपीजी पीजी कॉलेज की छात्राएं प्रथम तथा पुरुष वर्ग में खुर्रमपुर पीजी कॉलेज प्रथम तथा रजपुर पीजी कॉलेज द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जहां तक व्यक्तिगत प्रतियोगिता का प्रश्न है उसमें डीपीजी पीजी कॉलेज की बेटियों का दबदबा देखने को मिला। हालांकि सर्वांदय पीजी कॉलेज घोसी मऊ की बेटियों ने अपने कुशल प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के खेल सचिव प्रो. प्रशांत राय ने बताया कि कुलपति जी की प्रेरणा से महाविद्यालय में इस तरह के आयोजन सतत क्रियाशील हैं जिसका परिणाम है कि राष्ट्रीय फलक पर हमारे विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालय की टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
जिन महाविद्यालयों ने इस प्रतियोगिता में सहभाग किया उनमें खुर्रमपुर पीजी कॉलेज, गहजी पीजी कॉलेज, चोल्ही पीजी कॉलेज, रजपुर पीजी कॉलेज, अखंडजी पीजी कॉलेज, कोयलसा पीजी कॉलेज के साथ-साथ मेजबान टीम डी.ए.वी. पीजी कॉलेज शामिल रही।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने डी.ए.वी. पीजी कॉलेज के आयोजन समिति के सभी सदस्यों विशेष तौर से प्रबंधक, प्राचार्य एवं प्राध्यापकगणों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में कोई हार-जीत नहीं होती है। इसमें प्रतिभाग करने वाला हर व्यक्ति विजेता होता है। हल्की सी चूक से सामने वाला जीत जाता है, इसका कदापि अभिप्राय नहीं है कि आप कहीं से कम हो, जरूरी यह है कि आपने इस प्रतियोगिता में सहभाग किया।
इसलिए सहभाग करने वाली टीम और छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई। विजयी प्रतिभागियों को जालंधर विश्वविद्यालय में बेहतर प्रतिभाग करने के लिए अग्रिम बधाई।
27/02/2026
| Monday | 7am - 5pm |
| Tuesday | 7am - 5pm |
| Wednesday | 7am - 5pm |
| Thursday | 7am - 5pm |
| Friday | 7am - 5pm |
| Saturday | 7am - 5pm |