Shri Gandhi P. G. College Maltari, Azamgarh

Shri Gandhi P. G. College Maltari, Azamgarh This is the official page of Shri Gandhi P. G. College Maltari, Azamgarh.

श्री गांधी पी.जी. कॉलेज, मालटारी परिसर में  १५ अगस्त के अवसर पर परेड के बाद महाविद्यालय के एन.सी.सी.कैडेट्स .....
18/08/2026

श्री गांधी पी.जी. कॉलेज, मालटारी परिसर में १५ अगस्त के अवसर पर परेड के बाद महाविद्यालय के एन.सी.सी.कैडेट्स .....

श्री गांधी पी.जी. कॉलेज, मालटारी में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्...
18/08/2026

श्री गांधी पी.जी. कॉलेज, मालटारी में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में महाविद्यालय के एन.सी.सी., रोवर्स-रेंजर्स एवं एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की। यात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मालटारी बाजार से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम का संयोजन एन.सी.सी. प्रभारी लेफ्टिनेंट चंदन कुमार तथा रोवर्स/रेंजर्स प्रभारी डॉ. डी.बी. यादव ने किया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप यादव, श्री मनोज राय तथा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश के प्रति कर्तव्यबोध को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करने के साथ-साथ समाज में राष्ट्रीय एकता एवं सद्भाव का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय परिसर में हुआ। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

स्वागत और अभिनंदन
25/07/2026

स्वागत और अभिनंदन

यह हमारा महाविद्यालय श्री गांधी पी जी कॉलेज माल्टारी आजमगढ़ है।यह जनपद आजमगढ़ का अग्रणी एडेड सह शिक्षा महाविद्यालय जनपद ...
29/06/2026

यह हमारा महाविद्यालय श्री गांधी पी जी कॉलेज माल्टारी आजमगढ़ है।यह जनपद आजमगढ़ का अग्रणी एडेड सह शिक्षा महाविद्यालय जनपद के जीयनपुर से बिलरियागंज मार्ग पर मध्य में स्थित है। यहां स्नातक स्तर (कला संकाय )में हिंदी,संस्कृत,अंग्रेजी,उर्दू,भूगोल,प्राचीन इतिहास,अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान,राजनीति विज्ञान,समाजशास्त्र,शारीरिक शिक्षा विषय में शिक्षा दी जाती है।स्नातक स्तर (विज्ञान संकाय) में प्राणी विज्ञान,वनस्पति विज्ञान,रसायन विज्ञान,गणित ,भौतिक विज्ञान में शिक्षा दी जाती है।स्नातक स्तर (शिक्षा संकाय- बी0एड0) में पाठ्यक्रम संचालित है। यहां स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान,प्राचीन इतिहास पाठ्यक्रम संचालित है।पी-एचoडी0 के लिए वर्तमान में हिंदी,राजनीति विज्ञान,भूगोल,प्राचीन इतिहास,शारीरिक शिक्षा और शिक्षा संकाय (बी0एड0) में पाठ्यक्रम संचालित है।हमारे यहां एन.सी. सी,रोवर्स और रेंजर्स,एन.एस.एस.की सुविधा उपलब्ध है।हमारे यहां हर विषय के योग्य प्राध्यापक और कर्मचारीगण उपलब्ध हैं। संस्था 24/7 वाई फाई से जुड़ी हुई है। वर्तमान में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। हमारे महाविद्यालय का नेतृत्व योग्य प्रबंधक आदरणीय श्री दिनेश राय जी अपने कुशल निर्देशन में कर रहें हैं।संस्था के यशस्वी प्राचार्य का दायित्व योग्य प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव जी कर रहीं हैं।आप अपने बच्चों का प्रवेश हमारे महाविद्यालय में कराएं। हमारे महाविद्यालय से निकले हजारों छात्र और छात्राएं भारत के लगभग हर विभाग में उच्च श्रेणी के पदों को धारित करते हुए अपना योगदान भारत निर्माण में दे रहें हैं।हमारे महाविद्यालय में लड़कियों के रहने के लिए उच्च श्रेणी का हॉस्टल भी उपलब्ध है।आप हमसे जुड़े हम आपके लिए ही उच्च शिक्षा में कार्य कर रहें हैं।

सत्र 2026 27 हेतु महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है,इच्छुक छात्र एवं छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट s...
30/05/2026

सत्र 2026 27 हेतु महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है,इच्छुक छात्र एवं छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट sgpgc.in पर जाकर अपना प्रवेश शीघ्र सुनिश्चित कर लें, ताकि एन.सी.सी. , एन.एस.एस. और रोवर्स-रेंजर्स एवं खेलकूद में विश्वविद्यालय के साथ ही प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर बनने का अवसर प्राप्त हो सके।

Students of our college participating in the games under Khelo India program at the university with the VC Sir...
25/05/2026

Students of our college participating in the games under Khelo India program at the university with the VC Sir...

Students doing experiments in the laboratory under the guidance of teachers...
14/05/2026

Students doing experiments in the laboratory under the guidance of teachers...

Academic Building ..........
07/05/2026

Academic Building ..........

Address

VILLAGE SARAY SAGAR MALTARI POST MALTARI DISTRICT AZAMGARH
Azamgarh
276138

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Gandhi P. G. College Maltari, Azamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category