Dr. Saurabh Singh

Dr. Saurabh Singh पेशे से अध्यापक,दिल से क्रिकेटर,विचारों से भटका हुआ इंसान

मेरे पास यूट्यूब चैनल है । जो 2018 में ही मोनेटाइज हो गया था और करीब 8k लोग जुड़ गए थें । पर 2018 में दिल्ली अधीनस्थ में...
21/09/2026

मेरे पास यूट्यूब चैनल है । जो 2018 में ही मोनेटाइज हो गया था और करीब 8k लोग जुड़ गए थें । पर 2018 में दिल्ली अधीनस्थ में मेरी नौकरी लग गई जिस कारण मैंने यूट्यूब पर काम करना बंद कर दिया ।

कोविड के दौरान कई लोगों ने youtube पर अच्छा-खासा ग्रोथ हासिल किया,पर मैं अपनी नौकरी में व्यस्त रहा।उस समय अगर मैं अपने चैनल पर फोकस किया होता तो आज मेरे चैनल की ग्रोथ बहुत ज्यादा होती ।दिल्ली में सैलरी काफी अधिक थी तो मुझे पैसे की कमी कभी मालूम ही नहीं पड़ी।

अपने गाँव लौटने के बाद भी youtube पर मैंने को ध्यान नहीं दिया बल्कि कुछ महीने पहले फेसबुक पेज बना लिया । फेसबुक पेज की ग्रोथ बहुत तेज हुई पर फेसबुक ने पेज की कई टूल सस्पेंड कर दिए । फिर भी मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर ध्यान नहीं दिया जो मोनेटाइज भी था और वीडियो डालते ही अर्निग शुरू हो जाती ।

अब खाली समय में इस पर ध्यान देना है ताकि नाम और अतिरिक्त आय का ज़रिया बन सके ।

एक ही जीवन है इसी में भोग है इसी में त्याग । भोग का समय और त्याग का समय निश्चित है । जब तक आप भौतिक जीवन में व्यस्त हैं ...
20/09/2026

एक ही जीवन है इसी में भोग है इसी में त्याग । भोग का समय और त्याग का समय निश्चित है । जब तक आप भौतिक जीवन में व्यस्त हैं तब तक दुख और सुख पर आपका बहुत नियंत्रण नहीं है ।

मनुष्य के उत्थान और पतन कई बार उसके निर्णय पर आश्रित होते हैं।सही समय पर सही कार्य करना आवश्यक है ।हर चीज आपको विरासत में नहीं मिलती कई बार वह आपके पुरुषार्थ पर निर्भर होती है।

अपनी आय बढ़ाने का ज़रिया खोजने का वक़्त आ चुका है ।
आप सभी का धन्यवाद जो आपने अपनी बहुमूल्य राय दी 🙏

मित्रों आज अपना महीने का सारा खर्च जोड़ लिया जो क़रीब एक लाख है जो सैलरी से अधिक है। सैलरी से केवल एक EMI गाड़ी की है जो...
19/09/2026

मित्रों आज अपना महीने का सारा खर्च जोड़ लिया जो क़रीब एक लाख है जो सैलरी से अधिक है। सैलरी से केवल एक EMI गाड़ी की है जो 15,000 है ।
कई लोगों के लिए यह अमाउंट छोटा होगा,पर मेरे लिए यह भारी पड़ रहा है । इस घर खर्च को मैनेज करने के अब मेरे पास केवल दो रास्ते हैं-
१-अपने ख़र्चों में भारी कटौती करूँ ।
२-किसी अतिरिक्त आय का ज़रिया खोजूँ ।

आपकी क्या राय है???

कल लखनऊ एग्जाम सेंटर पर कुंभ के बिछड़े विवेक पांडे भाई से मुलाकात हुई । विवेक भाई दिल्ली के उसी स्कूल में कार्यरत हैं जह...
19/09/2026

कल लखनऊ एग्जाम सेंटर पर कुंभ के बिछड़े विवेक पांडे भाई से मुलाकात हुई । विवेक भाई दिल्ली के उसी स्कूल में कार्यरत हैं जहाँ से मैं त्यागपत्र देकर गाँव चला आया और यहाँ की नौकरी जॉइन कर ली ।

कभी भी आपको यह एहसास नहीं होना चाहिए कि आपने मेहनत नहीं की । पूरी मेहनत करिए,बाक़ी ऊपर वाले के हाथ में छोड़िये ।नवाबों क...
18/09/2026

कभी भी आपको यह एहसास नहीं होना चाहिए कि आपने मेहनत नहीं की । पूरी मेहनत करिए,बाक़ी ऊपर वाले के हाथ में छोड़िये ।

नवाबों के शहर लखनऊ से प्रस्थान

मैंने जिस हिसाब से मेहनत की उस हिसाब से मुझे नौकरी प्राप्त न हो सकी । इस बात ने पिछले हफ़्ते मुझे इस क़दर परेशान किया कि...
17/09/2026

मैंने जिस हिसाब से मेहनत की उस हिसाब से मुझे नौकरी प्राप्त न हो सकी । इस बात ने पिछले हफ़्ते मुझे इस क़दर परेशान किया कि तबीयत खराब हो गई और मुझे एक हफ़्ते का मेडिकल अवकाश लेना पड़ गया । कल स्कूल गया घूमा-फिरा तब तबीयत में सुधार मालूम हुआ ।आज असिस्टेंट प्रोफेसर का मेन्स देने लखनऊ निकल रहा हूँ ।

सफलता का पैमाना मैंने एक बड़ी नौकरी के रूप में मान लिया था और यही वजह हमेशा मेरे तनाव का कारण बना रहा । जीवन में आंनद सर्वोपरि है ।लगता है अब वक़्त आ गया है कि ईश्वर ने जो कुछ दिया है उसे स्वीकार कर आगे बढ़ूँ।

16/09/2026
16/09/2026

भाई पता चला है कि भारत 🇮🇳 सरकार की माननीय वित्त मंत्री ने दोस्तों से पैसे के लेन-देन करने पर कोई UPI चार्ज नहीं लगाया है मर्चेंट UPI के ऊपर यह नियम है ।

16/09/2026

UPI पेमेंट पर चार्ज लगने के बाद अब मुझे उधार देने वाले दोस्तों का क्या होगा? वे तो साफ़ मना कर देगें कि भाई तुझे पैसे भेजने पर चार्ज कटता है ।

Address

Azamgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Saurabh Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share