Niraj-The Basic Vision

Niraj-The Basic Vision

Share

संस्कार की शान पर,गुरु धरता है धार।
नीर-क्षीर सम शिष्य के,कर आचार-विचार।।- नीरज कुमार (सहा.अध्यापक) Only I can change my life. No one can do it for me.

For more reach me on please click on this link- https://www.facebook.com/kumarniraj008?mibextid=ZbWKwL

17/02/2026

धन्यवाद आभार माननीय मुख्यमंत्री जी।
✍️✍️✍️
💯💯👍👍

17/02/2026

बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं करना अब....😛😛😛

30/01/2026

✍️ शिक्षक की कलम से....
-🤗
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्‍चा अंदर से मजबूत बने और मुश्किलों का सामना कर सके। लेकिन बच्‍चों को यह सीख किताबों से नहीं, बल्कि अनुभवों से मिलती है। हार और असफलता को सकारात्मक रूप में देखने की आदत बचपन से ही डालनी चाहिए। यह उन्‍हें मानसिक रूप से मजबूत बनाएगी और जिंदगी की हर चुनौती से जूझने की ताकत देगी। 💯
🤗
जिंदगी की भागदौड़ हो, बिज़नेस हो या व्यापार, नौकरी हो या स्वयं का कोई कारोबार....हम लोग जीवन के संघर्षों में इतना व्यस्त हो गए हैं कि चाहकर भी अपने लिए समय नहीं निकाल सकते।
मन तो आज भी बच्चा ही है लेकिन समय के चक्र घिरनी और पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियों ने इतनी मजबूती से कस कर जकड़ रखा है कि सुबह से शाम तक नून तेल लकड़ी की व्यवस्था में ही कब समय निकल जाता है पता ही नहीं चलता।
🤗
मन तो कहता है कि बच्चा बन जाऊँ लेकिन ये कैसे हो सकता है.... 😛 चलो कुछ तो सही कभी-कभी स्कूल में ही बच्चों के साथ बच्चा बनकर थोड़ा सा मन को हल्का कर लेता हूं। बच्चों के साथ सहज बनकर उनकी खुशी में शामिल होकर उनके साथ ही खेल लेता हूं। बच्चों के साथ खेलते समय हार जाना अब कोई प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि मन को सुकून देता है। क्योंकि यही बच्चे जब समय के साथ-साथ बड़े होते हैं तो उनके हृदय के अगाध धरातल में एक अमिट छाप होती है जो सदा यादों को जीवित किए रहती है।
🤗
जीवन में यदि किसी बात का ग़म हो या किसी की यादें सता रही हो 😛 तो आप भी बच्चों के साथ बच्चा बन जाइए, ये ऐसी दवा है जो आपकी सारी परेशानियों को अल्प समय में ही छू मंतर कर देगी।
😛😛🤗🤗😛😛

ारी_शिक्षक_हैं *ta1

30/01/2026

कैशलेस सुविधा---

आश्रित यथा माता-पिता, पति- पत्नी, बेटा-बेटी व दिव्यांग अविवाहित बहन शामिल होंगे।

कैशलेश के लिए कर्मचारी की तरफ से कुछ न जमा होगा। जो खर्च आएगा वो सरकार की तरफ से जमा होगा।

नोट:- ऑनलाइन सेवा पुस्तिका में फैमिली डिटेल में उपरोक्त संबधी दर्ज होने चाहिए।

05/01/2026

अपने साथी,मित्र व सहकर्मी के रूप में उत्साहवर्धन करते रहने के लिए स्वयं जुड़ें और आप से जुड़े साथियों को भी जोड़ते रहें।
पेज को फॉलो भी करें।
धन्यवाद https://www.facebook.com/share/17oWJgm91R/ https://www.facebook.com/kumarniraj008/subscribenow?surface=pinned_comments

03/01/2026

स्त्रियों के अधिकारों, अशिक्षा, छुआछूत, सतीप्रथा, बाल या विधवा विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ अपना जीवन समर्पित करने वाली सावित्रीबाई फुले जी को उनके जयंती पर कोटि कोटि नमन 🙏🙏💖💖
Niraj-The Basic Vision

Photos from Niraj-The Basic Vision's post 23/12/2025

✍️ शिक्षक की कलम से...
आजकल सर्दी बहुत बढ़ गई है फिर भी इन नौनिहालों का प्रतिदिन स्कूल आना कोई आसान बात नहीं है। क्योंकि इनके इस वक़्त को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी जो उठा ली है हम शिक्षकों ने।
🫡
दो तीन दिनों से ठंड बहुत बढ़ गई है घना कोहरा और पूरा-पूरा दिन सूर्य भगवान के दर्शन दुर्लभ हो रहे हैं। स्कूल आने के बाद बच्चों को थर-थर कांपते देख और सर्दी से परेशान इन बच्चों के प्रति मेरी संवेदनाएं शून्य हो जाती हैं, लेकिन हम कर ही क्या सकते हैं क्योंकि हमारे पास तनख्वाह के अलावा कोई अन्य सोर्स या कोई सरकारी फ़ंड भी तो नहीं।
जिससे कि इन बच्चों की आर्थिक मदद भी कर सके।
🫡
इन पाँच सालों में मेरी तरफ से अभी तक जितना हो सका है चाहे किसी बच्चे के लिए कॉपी हो, कलम हो,पेंसिल हो,पहनने के लिए चप्पल हो,बैग हो या कोई परीक्षा से संबंधित किताब हो सब कुछ का ध्यान देते आया हूं। क्योंकि इन बच्चों की आँखों में मुझे इनका भविष्य दिखता है।
🫡
ऐसे में हम टीचर्स को एक बात का ध्यान रखना है, कि बच्चों को इस बात के लिए कभी परेशान नही करना है कि आपने स्कूल का स्वेटर या टोपी क्यों नही पहना या फिर इतना गंदा क्यों है।
इसमें उनकी अपनी मजबूरी है बहुत सारे बच्चे क्लास में ऐसे है जो इस ठंड में भी स्वेटर पहनकर नही आते पूछने पर पता चलता है उनके पास एक भी स्वेटर नही है वो घर पर भी बिना स्वेटर के रहते हैं। ड्रेस का पैसा अभिभावकों के खाते में जाता तो जरूर है लेकिन अभिभावक उसे अपना पैसा समझकर अपने कामों में व खेतीबाड़ी में लगा लेते हैं। बच्चे इस ठंड में परेशान हो रहे हैं और रही बात गंदे होने की तो उनके पास वाशिंग मशीन जैसी कोई सुविधा नही है कि वो ड्रायर में डालकर सुखा लें।
🫡
स्कूल आने के बाद बच्चे खुद तो कांपते ही रहते हैं लेकिन स्कूल आते समय रास्ते में पड़ी छोटी-छोटी लकड़ियों को भी साथ में ले आते हैं और आग जलाते हैं क्योंकि खुद से ज्यादा जो प्यार अपने सर जी 😛 से करते हैं।
स्कूल गेट पर पहुंचते ही एक शोर में आवाज उठती है कि..... सर जी आय गए... सर जी आय गए 😛😛😛 कोई बैग लेने के लिए परेशान... तो को पैर छूने के लिए... तो कोई हैलमेट तो कोई गांव देश का हालचाल ही बताने लगता है। ऐसी फीलिंग्स आने लगती है कि मानो हज़ारों लाखों की भीड़ में जनता अपने नेता का अभिवादन कर रही। 🤗🤗🤗
खैर...😛😛
कुछ दिनों की बात है ठंड से बचे रहेंगे तो मौसम साफ होते ही फिर से साफ सुथरे आने लगेंगे ..🫰🏻🙏🏻☃️

Niraj-The Basic Vision

Photos from Niraj-The Basic Vision's post 19/12/2025

Here Winter clothes Vocabulary for Kids.
Kindly Like, Share and Follow the Page:- Niraj-The Basic Vision



09/12/2025

अपार ID जनरेट करने के लिए बच्चों के अभिभावकों से हस्ताक्षरित सहमति पत्र एवं बच्चे व माता-पिता के आधार की फोटो कॉपी प्राप्त कर लें, इसके बाद स्कूल आईडी से उनकी APAR ID जनरेट कर लें।


09/12/2025

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध में निम्नवत निर्णय लिये गयेः-

1. शिक्षकों को उपस्थिति हेतु विद्यालय प्रारम्भ होने से 01 घंटे का मार्जिन दिया जायेगा। उक्त अवधि के बाद सिस्टम लॉक हो जायेगा।
2. जिन विद्यालयों में नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण उपस्थिति दर्ज करने में समस्या आ रही हो वहां ऑफलाइन मोड में उपस्थिति दर्ज की जायेगी जो नेटवर्क आने पर ऑनलाइन डिजिटल प्रणाली में सिंक हो जायेगी।
3. विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा उक्त उपस्थिति प्रणाली में उपस्थिति दर्ज की जायेगी।
4. यदि किसी प्रधानाध्यापक द्वारा उपस्थिति दर्ज करने में असमर्थता व्यक्त की जाती है तो उनसे चार्ज ले कर अन्य अध्यापक को यह जिम्मेदारी दी जायेगी।
5. किसी भी अध्यापक के विरुद्ध अनुपस्थिति के संबंध में बिना कारण बताओ नोटिस जारी किये तथा अध्यापक का पक्ष जाने किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी।
6. महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ०प्र० की अध्यक्षता में एक तकनीकी समिति का गठन किया जायेगा, जो माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शिक्षकों के उपस्थिति से संबंधित ऑनलाइन डिजिटल प्रणाली बेसिक शिक्षा विभाग में लागू किये जाने हेतु आवश्यक डिजिटल प्लेटफार्म तैयार करेगी।

Want your school to be the top-listed School/college in Ayodhya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Ayodhya
224158