PBRP INTER College Dibiyapur

Website

PBRP INTER College Dibiyapur PBRP INTER COLLEGE DIBIYAPUR
CLASS 6 TO 12 (UP BOARD)

जून माह का समाचार पत्र
11/06/2025

जून माह का समाचार पत्र

"श्रद्धांजलि"आज हमारे विद्यालय की संस्थापिका महोदया श्रीमती आशा देवी पांडे जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर समस्त विद्या...
06/05/2025

"श्रद्धांजलि"

आज हमारे विद्यालय की संस्थापिका महोदया श्रीमती आशा देवी पांडे जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
उनकी पुण्य स्मृति में आज उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रीमती आशा देवी पाण्डेय जी का सम्पूर्ण जीवन सेवा, शिक्षा और समाज के प्रति समर्पित रहा।
उनके द्वारा स्थापित यह संस्था आज भी उनकी शिक्षाओं और मूल्यों का प्रकाश फैलाने में संलग्न है।
हम सब उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्ध हैं।

"आप सदा हमारे हृदयों में जीवित रहेंगी।"
ॐ शांति शांति शांति।

14/04/2025

"डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर हमारे विद्यालय पं० बाबू राम पाण्डेय एकेडमी इंटर कॉलेज, दिबियापुर के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों के माध्यम से बाबासाहेब के जीवन, संघर्ष और आदर्शों को स्वर दिया। इन नन्हे वक्ताओं की बातें न सिर्फ़ प्रेरक थीं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि आने वाली पीढ़ी डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर रही है।

आप भी सुनिए इन बच्चों की आवाज़ में बाबासाहेब के विचारों की गूंज!"

"आज हमारे विद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार...
14/04/2025

"आज हमारे विद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अखिलेश मिश्रा जी द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य श्री आशीष राज, कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुनीता राजपूत, श्री आयुष चौहान, श्री नितिन कुमार, श्री सुरेश दुबे एवं अन्य शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशेष बात यह रही कि समारोह में उपस्थित कुछ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. अंबेडकर जी को अपनी श्रद्धांजलि दी।

डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी हमें समरसता, समानता और शिक्षा की प्रेरणा देते हैं।

"

09/04/2025

रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में बच्चों को सोडियम मेटल और उसकी पानी के साथ क्या अभिक्रिया होती है इसका पूर्ण प्रयोग दिखाया गया।

09/04/2025

विद्यालय समन्वय कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जीव विज्ञान प्रयोगशाला में डाइजेस्टिव सिस्टम के बारे में बताया गया।

09/04/2025

समन्वय कार्यक्रम में पं० बाबू राम पाण्डेय इंटर कॉलेज दिबियापुर के उप प्रधानाचार्य श्री आशीष राज द्वारा छात्र-छात्राओं को शुभ आशीष।🙏🙏

09/04/2025

विद्यालय समन्वय कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नगला जयसिंह की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी पांडे जी के द्वारा बच्चों को शुभाशीष।

उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए गये समन्वय कार्यक्रम की श्रृंखला में आज हमारे विद्यालय में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नगला जय स...
09/04/2025

उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए गये समन्वय कार्यक्रम की श्रृंखला में आज हमारे विद्यालय में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नगला जय सिंह से कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने भ्रमण किया भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार के पौधे एवं उनके औषधीय लाभ के बारे में जाना। छात्र-छात्राओं ने भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, खेल के मैदान, कक्षाओं का संचालन आदि चीजों को देखा और उनसे सीखा इस अवसर पर उपस्थित कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी पाण्डेय जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री आशीष राज व अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

Admission opens from class 6 to 12 PBRP Hindi medium school.
06/04/2025

Admission opens from class 6 to 12
PBRP Hindi medium school.

Address

NEAR HANUMAN JI TEMPLE AURAIYA Road DIBIYAPUR
Auraiya
206244

Opening Hours

Monday 9am - 2pm
Tuesday 9am - 2pm
Wednesday 9am - 2pm
Thursday 9am - 2pm
Friday 9am - 2pm
Saturday 9am - 2pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PBRP INTER College Dibiyapur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share