Srssdic Keshampur_4upbn ncc

Srssdic Keshampur_4upbn ncc Sri Ram Sevak Savitri Devi Inter College KESHAMPUR AURAIYA

*एनसीसी कैडेट्स ने Anti Corruption Day पर निकाली भ्रष्टाचार से जागरूकता रैली* आज दिनांक 9/12/2025 को 4 यू पी बटालियन एनस...
09/12/2025

*एनसीसी कैडेट्स ने Anti Corruption Day पर निकाली भ्रष्टाचार से जागरूकता रैली*
आज दिनांक 9/12/2025 को 4 यू पी बटालियन एनसीसी श्री राम सेवक सावित्री देवी इण्टर कालेज केशमपुर औरैया के जूनियर एवं सीनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट पीयूष कृष्णा व रवि दत्ता के मार्गदर्शन में डीजी एनसीसी से प्राप्त निर्देशानुसार *ANTI CORRUPTION DAY* पर समाज को भ्रष्टाचार से मुक्त करने हेतु जागरूकता रैली निकाली। भ्रष्टाचार निवारण दिवस पर कैडेट्स ने आम नागरिकों को स्वयं भी भ्रष्ट आचरण करने तथा दूसरों को भ्रष्ट आचरण में संलिप्त होने से बचने/ बचाने के लिए जागरूक किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट पीयूष कृष्णा ने बताया कि हमारे देश प्रगति तभी संभव है जब हम अपने आप को भ्रष्टाचार करने से दूर रखेंगे और भ्रष्ट आचरण करने वाले लोगों को सरकार/प्रशासन से शिकायत कर पद मुक्त करवाने में मदद करेंगे ।
एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स समाज के लिए आईना का काम करते हैं अतः प्रत्येक एनसीसी कैडेट की ये जिम्मेदारी है कि वह स्वयं तथा अपने परिवार,अपने आस–पड़ोस व अपने गांव–समाज को भ्रष्टाचार से बचाओ करने हेतु जागरूक करे और जबरन भ्रष्ट आचरण करने/कराने वाले लोगों की शिकायत लोक सेवकों से करके उन्हें समाज से बाहर निकालने में सरकार की मदद करें।
वरिष्ठ समाजसेवी एवं डॉ राम मनोहर लोहिया शिक्षा एवं ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के डायरेक्टर डॉ एस एन गुप्ता जी ने कैडेट्स को एक स्वस्थ समाज की नींव बताया और समाज को जागरूक करने का आवाहन भी किया।
रैली के पश्चात डॉ राम मनोहर लोहिया शिक्षा एवं ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के डायरेक्टर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ एस एन गुप्ता जी द्वारा कैडेट्स को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान जूनियर एवं सीनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट्स सहित रश्मि मेम, अनीता मेम, निधि गुप्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

01/11/2025
*आज 17जुलाई 2023 को डीजी एनसीसी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली ‘भारत छोड़ो आन्दोलन यात्...
17/07/2023

*आज 17जुलाई 2023 को डीजी एनसीसी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली ‘भारत छोड़ो आन्दोलन यात्रा’ किया मार्च–पास्ट, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन*
आज दिनांक 17 जुलाई 2023 को डीजी एनसीसी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में 4 यूपी बटालियन एनसीसी *श्री रामसेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज केशमपुर फफूंद औरैया* में *एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता* के मार्गदर्शन में जूनियर एवम सीनियर डिविजन एनसीसी कैडेट्स ने *‘भारत छोड़ो आन्दोलन यात्रा’* निकाल कर मार्च पास्ट किया, साथ ही आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवम महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके चरित्र से प्रेरणा लेकर समाज सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में 4यूपी बटालियन एनसीसी से *हवलदार राजू राणा* ने कैडेट्स को आजादी के बारे में बताया।
वरिष्ठ समाजसेवी श्री श्याम नारायण गुप्ता जी ने *अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा* लगाकर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की यादें ताजा कराई और नारे के एक–एक शब्द से अपने आप को महापुरुषों के चरित्र से प्रेरित होने के लिए बल दिया ।
एनसीसी अधिकारी सीनियर डिविजन पी कृष्णा ने सभी कैडेट्स को *भारत छोड़ो आन्दोलन* के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री श्याम नारायण, सीनियर डिवीजन एनसीसी अधिकारी पी० कृष्णा व कालेज स्टाफ से प्रिया, कुलदीप अग्निहोत्री, अनीता जी, रश्मि जी एवं कॉलेज के एनसीसी कर रहे जूनियर एवम सीनियर डिविजन एनसीसी के सैकड़ों कैडेट्स उपस्थित रहे।

02/01/2023

श्री राम सेवक‌ सावित्री देवी इंटर कॉलेज केशमपुर फफूंद औरैया के एनसीसी कैडेट्स 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
एनसीसी अधिकारी से सैन्य प्रशिक्षण लेते हुए 💪💪💪

join NCC Academy Channel for admission and letest updates

📱8057889710
9259564641

Send a message to learn more

29/12/2022

Rifle drill by NCC cadets

Sr.Cdt Rituraj Shakya ko Sargent ki Rank milne ke baad group photo ❤️❤️❤️
25/12/2022

Sr.Cdt Rituraj Shakya ko Sargent ki Rank milne ke baad group photo ❤️❤️❤️

25/04/2022
🌹🌹 महान समाज सुधारक, नेता व हमारे देश के संविधान निर्माता समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयन्ती पर रैल...
14/04/2022

🌹🌹 महान समाज सुधारक, नेता व हमारे देश के संविधान निर्माता समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयन्ती पर रैली निकालकर लोगों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए जागरूक करते 4 यूपी बटालियन एनसीसी, श्री रामसेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज केशमपुर फफून्द औरैया के एन सी सी कैडेट्स, साथ में एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता, श्याम नारायण, अनीता, प्रिया, मो हसीन, रजत, कुलदीप अग्निहोत्री, शिवा,मानसी,रंजना व दिव्या आदि.....🌹🌹

Address

Auraiya

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Srssdic Keshampur_4upbn ncc posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Srssdic Keshampur_4upbn ncc:

Shortcuts

Share