26/06/2026
आदरणीय बेसिक शिक्षा अधिकारी जी द्वारा जनपद स्तर विकास प्रदर्शनी 2026 में और खंड शिक्षा अधिकारी और आदरणीय सांसद जी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं के सफल प्रदर्शन पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।🙏🙏🙏🙏
Alpana Verma
Assistant teacher in basic department. Block - Kiratpur
District - Bijnor
26/06/2026
आदरणीय बेसिक शिक्षा अधिकारी जी द्वारा जनपद स्तर विकास प्रदर्शनी 2026 में और खंड शिक्षा अधिकारी और आदरणीय सांसद जी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं के सफल प्रदर्शन पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।🙏🙏🙏🙏
26/06/2026
एक प्रोफ़ेसर क्लास ले रहे थे। क्लास के सभी छात्र बड़ी ही रूचि से उनके लेक्चर को सुन रहे थे। उनके पूछे गये सवालों के जवाब दे रहे थे। लेकिन उन छात्रों के बीच कक्षा में एक छात्र ऐसा भी था, जो चुपचाप और गुमसुम बैठा हुआ था। प्रोफ़ेसर ने पहले ही दिन उस छात्र को नोटिस कर लिया, लेकिन कुछ नहीं बोले। लेकिन जब 4 – 5 दिन तक ऐसा ही चला, तो उन्होंने उस छात्र को क्लास के बाद अपने केबिन में बुलवाया और पूछा, “तुम हर समय उदास रहते हो। क्लास में अकेले और चुपचाप बैठे रहते हो। लेक्चर पर भी ध्यान नहीं देते। क्या बात है? कुछ परेशानी है क्या?”
“सर, वो…..” छात्र कुछ हिचकिचाते हुए बोला, “….मेरे अतीत में कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से मैं परेशान रहता हूँ। समझ नहीं आता क्या करूं?” प्रोफ़ेसर भले व्यक्ति थे। उन्होंने उस छात्र को शाम को अपने घर पर बुलवाया। शाम को जब छात्र प्रोफ़ेसर के घर पहुँचा, तो प्रोफ़ेसर ने उसे अंदर बुलाकर बैठाया। फिर स्वयं किचन में चले गये और शिकंजी बनाने लगे। उन्होंने जानबूझकर शिकंजी में ज्यादा नमक डाल दिया।फिर किचन से बाहर आकर शिकंजी का गिलास छात्र को देकर कहा, “ये लो, शिकंजी पियो। ”छात्र ने गिलास हाथ में लेकर जैसे ही एक घूंट लिया, अधिक नमक के स्वाद के कारण उसका मुँह अजीब सा बन गया। यह देख प्रोफ़ेसर ने पूछा, “क्या हुआ? शिकंजी पसंद नहीं आई?” “नहीं सर, ऐसी बात नहीं है। बस शिकंजी में नमक थोड़ा ज्यादा है। ” छात्र बोला। “अरे, अब तो ये बेकार हो गया। लाओ गिलास मुझे दो। मैं इसे फेंक देता हूँ। ” प्रोफ़ेसर ने छात्र से गिलास लेने के लिए अपना हाथ बढ़ाया। लेकिन छात्र ने मना करते हुए कहा, “नहीं सर, बस नमक ही तो ज्यादा है। थोड़ी चीनी और मिलायेंगे, तो स्वाद ठीक हो जायेगा।” यह बात सुन प्रोफ़ेसर गंभीर हो गए और बोले, “सही कहा तुमने। अब इसे समझ भी जाओ। ये शिकंजी तुम्हारी जिंदगी है। इसमें घुला अधिक नमक तुम्हारे अतीत के बुरे अनुभव हैं। जैसे नमक को शिकंजी से बाहर नहीं निकाल सकते, वैसे ही उन बुरे अनुभवों को भी जीवन से अलग नहीं कर सकते। वे बुरे अनुभव भी जीवन का हिस्सा ही हैं. लेकिन जिस तरह हम चीनी घोलकर शिकंजी का स्वाद बदल सकते हैं, वैसे ही बुरे अनुभवों को भूलने के
लिए जीवन में मिठास तो घोलनी # पड़ेगी ना. इसलिए मैं चाहता हूँ कि तुम अब अपने जीवन में मिठास घोलो।” प्रोफ़ेसर की बात छात्र समझ गया और उसने निश्चय किया कि अब वह बीती बातों से परेशान नहीं होगा।
जीवन में अक्सर हम अतीत की बुरी यादों और अनुभवों को याद कर दु:खी होते रहते हैं। इस तरह हम अपने वर्तमान पर ध्यान नहीं दे पाते और कहीं न कहीं अपना भविष्य बिगाड़ लेते हैं। जो हो चुका, उसे सुधारा नहीं जा सकता। लेकिन कम से कम उसे भुलाया तो जा सकता है और उन्हें भुलाने के लिए नई मीठी यादें हमें आज बनानी होंगी। जीवन में मीठे और ख़ुशनुमा लम्हों को लाइये, तभी तो जीवन में मिठास आयेगी.
Credit-अज्ञात
Please let me know for the credits🙏
25/06/2026
First day with my students after vacation 🥳🥳🙏🙏
कोशिश शुरू
Cool 😎
दो चार लोगों का नाराज रहना जरूरी है 😂😂
24/06/2026
कल से स्कूल में बच्चों की आवाज़ उनकी किलकारियां ,उनकी शैतानियां गूंजने लगेगी 🥰🥰तो आज हमारा आखरी दिन था इस सब वेस्ट मटेरियल को ठिकाने लगाने का 😆😆🤣🤣 तो हमने स्कूल में रखे हुए वेस्ट मटेरियल को एक नया रूप देकर बच्चों के लिए तैयार कर दिया 🤷♀️ और तीन दिन जब बच्चे हमारे स्कूल में नहीं थे तो हमने उसे समय का सदुपयोग किया 👍 कल मिलते हैं अपने प्यारे प्यारे बच्चों के साथ 🌻😊💐 उनकी छुट्टियों के ढेर सारे अनुभवों के साथ, ना रुकने वाली बातों के साथ,उनकी एक दूसरे की शिकायतों के साथ और एक नए उत्साह के साथ नए सत्र का स्वागत करने के लिए उन सभी के इंतजार में उनकी अध्यापिकाएं 🥰🥰🥰🥰 #टीचर