18/08/2026
✨उपोसथ व्रत क्या है?
🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷
यह बुद्ध के द्वारा बताया गया वह व्रत है जो हर गृहस्थ उपासक - उपासिकाओं को करना चाहिए ।जिससे उनके स्वास्थ लाभ, आध्यात्मिक लाभ और मन शुद्धि और घर से नेगेटिविटी (बुरी छाया) दूर होता है।।।।
✨उपोसथ व्रत कब किया जाता है???
यह हर माह में चार दिन होता है,
1.शुक्ल अष्टमी
2.पूर्णिमा
3.कृष्ण अष्टमी
4.अमावस्या
👉या हर बुधवार को किया जा सकता है।।।
✨उपोसथ व्रत कैसे करें???
जिस दिन उपोसथ व्रत करना है, उस दिन सुबह नित्य क्रिया से निपटकर,
1.स्नान करके बुद्ध वंदना त्रिशरण और अष्टशील का पाठ करें। 2.उसके बाद अपने उम्र के हिसाब से उतना मिनट ध्यान करें।
3.उसके बाद केवल एक समय के लिए भोजन ग्रहण करें।।
👉शाम के समय सादा चाय, नींबू पानी , जूस पिया जा सकता हैं। 👉विशेष परिस्थिति में प्रसाद के रूप में खीर का सेवन किया जा सकता है,
👉पूरे दिन अष्टशील का पालन करना है।।
1.जीव हिंसा नहीं करना है।
2.चोरी नहीं करना है।
3.व्यभिचार नहीं करना हैं।
4.झूठ नहीं बोलना है।
5.किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना हैं।
6.दोपहर 12 बजे के बाद भोजन नहीं करना हैं।
7.माला ,गंध ,इत्र ,क्रीम या किसी भी मेकअप इत्यादि का उपयोग नहीं करना है।।
8.अश्लील या कामवासना उत्तेजित करने वाले गाने नहीं सुनना है और और नहीं उस पर नृत्य करना हैं।।।
👉तो आइए हमलोग इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में 4 दिन अपने आंतरिक शुद्धि के लिए निकालें।
🙏साधुवाद🙏
🙏धन्यवाद🙏
🙏 भवतु सब्ब मंगलंग 🙏