Alpha international public school bihiya

Alpha international public school bihiya

Share

alpha international public school was established on 24 march 2017.The school runs under the ;Ram kumari devi education & welfeare Trust. BHOJ/0330.

it is register by tne bihar government Reg.

15/06/2026
01/05/2026

अल्फा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस बड़े उत्साह एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज़ में भाग लेकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अलग-अलग श्रमिकों की भूमिकाएं निभाईं। किसी ने मजदूर, किसी ने कारपेंटर, किसी ने प्लंबर, तो किसी ने बढ़ई, लुहार एवं वेल्डर का रोल प्ले कर समाज में उनके योगदान को दर्शाया। बच्चों ने अपने अभिनय और प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया कि हर श्रमिक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि मजदूर दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि श्रमिकों के प्रति सम्मान और जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को श्रम का महत्व समझाने और उनके अंदर सम्मान की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को सराहा।

29/04/2026

अल्फा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कटेया रोड बिहिया में अचानक फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के पहुंचने से आसपास के लोगों में हलचल मच गई। हालांकि, यह एक फायर मॉक ड्रिल थी। इस दौरान बच्चों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलना, फायर अलार्म सुनते ही तुरंत प्रतिक्रिया देना, आग बुझाने के सही तरीके तथा फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
Mock Drill Training conducted successfully at Alpha International Public School, Bihiya. Safety today, safer tomorrow.

29/04/2026

अल्फा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अग्निशामक मॉक ड्रिल
अल्फा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कटेया रोड बिहिया में आज आग्निशामक विभाग द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें छात्रों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा, रेस्क्यू और आग बुझाने के तरीके सिखाए गए। फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का प्रैक्टिकल डेमो भी दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे तथा कुछ छात्रों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

27/04/2026

Sense organs activity

27/04/2026

Sense organs activity !

23/04/2026

अल्फा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कटेया रोड बिहिया में
वीर कुंवर सिंह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को वीर कुंवर सिंह जी के जीवन, उनके साहस और बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई।

विद्यालय के संस्थापक डॉ. गणेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वीर कुंवर सिंह का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

इस कार्यक्रम में प्रिंसिपल संजू कुमारी, वाइस प्रिंसिपल अंकित कुमार,
शिक्षक रविंद्र कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Want your school to be the top-listed School/college in Ara?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Ara

Category

Telephone

Address

Ara
802152

Opening Hours

9am - 5pm