26/09/2025
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिला लाभुकों को ₹7,500 करोड़ की राशि का अंतरण।
आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत पूरे बिहार राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को डीबीटी के जरिए प्रथम किस्त की राशि अंतरण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने प्रत्येक महिला लाभुक के खाते में ₹10,000 की दर से कुल ₹7,500 करोड़ की राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए इस योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि माननीय प्रधानमंत्री ने भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के शिव गुरु जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी रीता देवी से सीधा संवाद किया। रीता देवी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत दिए गए लाभ यथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण, आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख का मुफ्त इलाज,राशन कार्ड, मुफ्त 125 यूनिट बिजली एवं पेंशन राशि वृद्धि — के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है और गाँव-गाँव में उत्सव का माहौल है। प्रधानमंत्री जी ने भी रीता देवी के आत्मविश्वास एवं कार्यों की सराहना की।
भोजपुर जिले में आज के कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी ने 1,45,000 से अधिक महिलाओं के खाते में DBT के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि भेजी। शेष लाभुक महिलाओं को आगामी 3 अक्टूबर 2025 को होने वाले अगले कार्यक्रम में राशि हस्तांतरित की जाएगी।
समाहरणालय सभागार, भोजपुर में आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, माननीय वि.प.स. श्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा,माननीय विधायक आरा श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह,महापौर श्रीमती इंदु देवी (आरा नगर निगम), जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह एवं श्री दुर्गा राज, जिला पदाधिकारी, श्री तनय सुल्तानिया,पुलिस अधीक्षक, श्री राज,उप विकास आयुक्त, श्रीमती गुंजन सिंह,जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), जिला स्तरीय अधिकारी एवं लगभग 350 जीविका दीदियाँ उपस्थित रही। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी प्रखंड कार्यालयों, संकुल स्तरीय संघों एवं ग्राम संगठनों में भी किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।जीविका द्वारा विभिन्न माध्यमों से इस योजना की जानकारी व्यापक रूप से दी जा रही है ताकि ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएँ इसका अधिकतम लाभ उठा सकें। योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को रोजगार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके लिए जीविका महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए गए हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएँ सीधे इस योजना का लाभ ले रही हैं, जबकि जो महिलाएँ समूह की सदस्य नहीं हैं, उन्हें पहले समूह से जुड़ना अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए ऑफ़लाइन आवेदन ग्राम संगठन के माध्यम से और शहरी क्षेत्रों में ऑनलाइन आवेदन नगर पालिका के माध्यम से लिया जा रहा है। आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम संगठन एवं शहरी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जा रहा है। आयकर दायरे में आने वाले या सरकारी नौकरी वाले परिवारों की महिलाओं को छोड़कर सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। आवेदन स्वीकृत होने और जांच पूर्ण होने के उपरांत महिलाओं के खाते में सीधे ₹10,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है। साथ ही, रोजगार के आकलन के आधार पर भविष्य में आवश्यकतानुसार ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का भी प्रावधान किया गया है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Divisional Commissioner Office, Patna
09/09/2025
05/09/2025
30/08/2025
02/08/2025
31/07/2025
12/06/2025
22/05/2025
17/05/2025
29/04/2025