My_Deram_UPSC

My_Deram_UPSC “असफलता मुझे तब तक नहीं मिल सकती जब तक ?

20/08/2020
सबकी कोरोना से रक्षा करते करते आज कोरोना से खुद हार गई इस छोटी सी उम्र में सबको छोड़कर चली गई डाक्टर आईशा भाव पूर्ण श्रद...
04/08/2020

सबकी कोरोना से रक्षा करते करते आज कोरोना से खुद हार गई इस छोटी सी उम्र में सबको छोड़कर चली गई डाक्टर आईशा भाव पूर्ण श्रद्धांजलि💐

Happy Birthday 🎉🎉🎉🎉अपने पहले ही प्रयास में पांचवी रैंक लाने वाली  ृष्टि_जयंत_देशमुख ने महिला उम्मीदवारों में टॉप किया था...
03/08/2020

Happy Birthday 🎉🎉🎉🎉
अपने पहले ही प्रयास में पांचवी रैंक लाने वाली ृष्टि_जयंत_देशमुख ने महिला उम्मीदवारों में टॉप किया था और साल 2018 में इंजीनियरिंग और यूपीएससी परीक्षा एक साथ पास की, आइये जानते हैं कैसे किया उन्होंने ये कारनामा............??
👇👇👇
: इंजीनियरिंग और यूपीएससी दोनों साथ किये पास, पहले ही प्रयास में सफल होने वाली सृष्टि हैं खास
Success Story Of IAS Srushti Jayant Deshmukh: सृष्टि जयंत देशमुख भोपाल, मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा यही हुई है. सृष्टि बाकी बच्चों की तुलना में इस मामले में अलग थीं कि उन्होंने बचपन में ही सोच लिया था कि उन्हें बड़े होकर आईएएस ऑफिसर बनना है. उस उम्र में जब बच्चे खेल-कूद में ही मन लगाते हैं, सृष्टि आईएएस सेवा में मन लगा चुकी थीं. उन्हें तब इतनी भी समझ नहीं थी कि इस सपने को पूरा करने के लिये किस स्तर की मेहनत चाहिये और किस लेवल के कांपटीशन को बीट करना पड़ सकता है. कमाल की बात तो यह है कि सृष्टि ने समझ आने के बाद भी कभी ये नहीं सोचा. वे कभी अपने दिमाग में लायी ही नहीं कि यह बहुत कठिन परीक्षा है, कि इसमें लाखों लोग बैठते हैं. उन्होंने हमेशा सकारात्मक सोच के साथ बस अपने दिल की सुनी और पूरी ईमानदारी से प्रयास किया.

सृष्टि बताती हैं कि इंजीनियरिंग के तीसरे साल में एक दिन उन्हें यह ख्याल आया कि वे इंजीनियर बनकर एक सिंपल नौकरी के साथ पूरा जीवन नहीं बिता सकती. बचपन का उनका सपना जो जिंदगी की भागदौड़ में कहीं खो गया था अब उस पर वापस आने का वक्त आ चुका था. सृष्टि ने तुरंत एक्शन लिया और जुट गयीं यूपीएससी की तैयारी में. इसमें वे अपने परिवार के सहयोग का जिक्र करना भी नहीं भूलती. वे कहती हैं कि उनके घर से उन्हें बहुत मदद मिली. मां, जोकि एक टीचर हैं ने कभी नहीं पूछा कि क्या कर रही हो, क्यों कर रही हो या कैसे होगा, केवल उनका साथ दिया. पिता, जोकि इंजीनियर थे उन्होंने भी सृष्टि को हमेशा एक हेल्दी एनवायरमेंट देने की कोशिश की. सृष्टि का एक छोटा भाई भी है जो हमेशा उनके हल्के-फुल्के पलों में शामिल रहा. इस प्रकार अपने ऊपर अटूट विश्वास के साथ सृष्टि ने दिन-रात एक करके तैयारी करना शुरू कर दिया.

दो नावों पर की सवारी –

सृष्टि का मुख्य फोकस हमेशा से यूपीएससी की परीक्षा थी. वे अपना अधिकतम समय और एनर्जी इसी की तैयारी में लगाती थी. जब इंजीनियरिंग के सेमेस्टर एग्जाम पास आ जाते थे तो वे एक से डेढ़ महीने इसकी पढ़ाई करने लगती थी. यहां काबिले-तारीफ बात यह है कि जहां कुछ कैंडिडेट एक बार में एक भी परीक्षा पास नहीं कर पाते, वहीं सृष्टि एक साथ दो नावों की सवारी कर रही थी. पर कमाल का था सृष्टि का बैलेंस की दो नावों में पैर रखने के बावजूद सृष्टि डूबी नहीं बल्कि ऐसा तैरी जैसा लाखों का सपना होता है. जरा सोचिये की यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा के बीच-बीच में इंजीनियरिंग को भी समय देना कितना कठिन होगा. कितना डेडिकेशन, अनुशासन और हार्डवर्क किया होगा उन्होंने जो मंजिल तक पहुंच पायी.

सोशल मीडिया से दूरी और योग से नजदीकी काम आयी –

सृष्टि कहती हैं मेहतन सभी करते हैं लेकिन फर्क डालता है हर कैंडिडेट का मेंटल लेवल. जिसका दिमाग जितना शांत और सही दिशा में है उसे उतना ही फायदा मिलता है. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में खर्च करना आवश्यक है. एक साथ दो-दो विषयों की पढ़ाई करते समय सृष्टि को बैलेंस बनाने में मदद की योगा और मेडिटेशन ने. वे फिजिकल और मेंटल फिटनेस को सफलता के लिये बहुत आवश्यक मानती हैं. इसके अलावा वे दो टिप्स देती हैं. वे कहती हैं सिविल सर्विसेस की तैयारी में कंसिसटेंसी और फेथ बहुत जरूरी है. ऐसा न करें कि एक दिन सात-आठ घंटे पढ़ लिया फिर अगले दिन दो घंटे पढ़ा या स्किप कर दिया. जितने भी घंटे अपनी क्षमता के अनुसार आप फिक्स करें, उतने घंटे रोज़ पढ़ें, इसी कंसिसटेंसी की जरूरत होती है और दूसरी अहम बात कोई कुछ भी कहे अपने ऊपर विश्वास रखें.

सृष्टि ने खुद का ध्यान भटकने से बचाने के लिये तैयारी की शुरुआत करने से पहले ही सोशल मीडिया एकाउंट्स डिलीट कर दिये थे. उन्होंने ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल का अत्यधिक उपयोग किया इसलिये खुद को डिस्ट्रैक्ट होने से बचाने के लिये सृष्टि ने यह कदम उठाया.

लाखों से नहीं है कांपटीशन –

सृष्टि कहती हैं कि इस परीक्षा की तैयारी करते समय दो बातों को दिमाग में बैठा लें. एक तो यह कि कैंडिडेट्स को अक्सर लगता है कि कांपटीशन तगड़ा है, लाखों स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठते हैं तो, एक बात जान लीजिये कि जो लाखों स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठते हैं, वे सब परीक्षा को लेकर गंभीर नहीं होते. उनमें से जितने गंभीरता से परीक्षा दे रहे हैं, केवल उन्हीं से आपका कांपटीशन है तो सबसे पहले आंकड़ों से डरना बंद कर दें. दूसरी बात यह ध्यान रखें कि अपने मन को यह समझा दें कि मेरा पहला अटेम्पट ही आखिरी है. अब आगे मौका नहीं मिलेगा. परीक्षा का स्तर देखने या परीक्षा को समझने के लिहाज से एग्जाम में न बैठें. ऐसे तैयारी करें और ऐसे परीक्षा दें जैसे बस यही पहला और आखिरी मौका है, इसी में सफलता हासिल करनी है. ये जरूर कर सकते हैं कि तैयारी में अच्छा समय दें और जब संतुष्ट हों अपनी तैयारियों से तभी परीक्षा देने जायें. साल 2018 में सृष्टि ने इंजीनियरिंग भी पास की और ऑल इंडिया रैंक 05 के साथ ही यूपीएससी परीक्षा भी. महिलाओं में उन्होंने टॉप किया था. सृष्टि का सफर यह बताता है कि शांत मन और डर को दूर भगाकर अगर पूरी एकाग्रता से कोशिश की जाये तो तय पैमानों से जुदा कदम उठाने पर भी सफलता हासिल की जा सकती है.


मेरे अनुसार यह अब तक का महत्वपूर्ण पोस्ट है .. लेकिन इस विषय में पहले ही पोस्ट की जा चुकी है फिर भी उसमे कुछ बदलाव किया ...
03/08/2020

मेरे अनुसार यह अब तक का महत्वपूर्ण पोस्ट है .. लेकिन इस विषय में पहले ही पोस्ट की जा चुकी है फिर भी उसमे कुछ बदलाव किया गया है , अतः अवश्य पढ़े 👇👇

नमस्कार दोस्तो , आप सब में से कई बार लोग मुझसे पढाई से संबंधित Question पूछते है , और में उनका Answer देने की भी पूरी कोशिश करता हूं ! दोस्तो लोग सबसे ज्यादा जो मुझसे सबाल पूछते है वो ये है कि – ” में कौन सी BOOK पढूं ” !

तो दोस्तो ये सबाल बहुत ही Common है जो कि प्रत्येक प्रतियोगी तैयारी करने बाले व्यक्ति के मन में होता है ! और खासकर उनके मन में जिन्हें कोई Guidance देने वाला नही होता ! तो इस सबाल का जबाब खोजने की मेंनें बहुत कोशिश की है इसके लिये मेंने UPSC and State PSC के बहुत सारे Toppers के Interview पढे ! उनसे Personally पूंछने की कोशिश की ! और में Finally आज आपके सामने इस सबाल का जवाब लाया हूं कि UPSC व अन्य State PSC की तैयारी हेतु कौन सी पुस्तकें पढीं जानी चाहिये !

!

इतिहास ( HISTORY )
इतिहास को मुख्यत: 3 भागों में बांटा गया है – प्राचीन भारत , मध्यकालीन भारत एव आधुनिक भारत का इतिहास , दोस्तो आज से 3-4 साल पहले इतिहास से बहुत Questions पूंछे जाते थे किंतु अब इतिहास के Question बहुत कम पूंछे जाते है अब जो भी Question इतिहास में पूंछे जाते है वो Mostly आधुनिक भारत का इतिहास ( Modern History in India ) से ही पूंछे जाते है !

तो दोस्तो इसके इतिहास के लिये आपको केवल Modern History की Book पढने की आवश्यक्ता है जिसके लिये आप Bipin Chandra की Modern History in India और Rajiv Ahir की A Brief History of Modern India ( Spectrum Publication ) को पढ सकते है ! Rajiv Ahir की A Brief History of Modern India जहां आपकी Prelims में मदद करेगी बहीं Bipin Chandra की Modern History in India आपको Mains में मदद करेगी ! नीचे हम आपको दोनों Books को खरीदने की List उपलब्ध करा रहे है !

आधुनिक भारत का इतिहास By Bipin Chandra ( Hindi )

दोस्तो इसके अलावा आप आजादी के बाद का भारत के लिये Ramchandra Guha की पुस्तक – भारत : नेहरू के बाद भी खरीद लें

इसके अलावा आप History के लिये 9th से 12th तक की Old NCERT भी पढ लें जिससे कि आपकी प्राचीन भारत का इतिहास व मध्यकालीन भारत का इतिहास पर भी अच्छी पकड हो जायेगी ताकि अगर इन Topic से भी कोई Question, Exam में आया तो आप उस का जबाब से पायेंगे !

भारतीय राजव्यवस्था ( Indian Polity )
विगत बर्षों से राजव्यवस्था से आने वाले Questions का प्रतिशत बढता जा रहा है ऐसे में आपको राजव्यवस्था को बहुत अच्छे से पढना आवश्यक है ! भारतीय राजव्यवस्था के लिये M. Laxmikant की Indian Polity बहुत ही बढिया पुस्तक है जो आपको Prelims व Mains दोनों में काम आयेगी ! इसके अलावा भारतीय राजव्यवस्था के लिये D.D. Basu की पुस्तक भी काफी Famous है लेकिन वो काफी बडी व पढने में उबाऊ है , तो मेरा Suggestion है कि आप M. Laxmikant की पुस्तक ही पढें ! इसकी Link हम आपको नीचे दे रहे है ! –

भारत की राजव्यवस्था By M. Laxmikant ( Hindi )

भूगोल ( Geography )
दोस्तो भूगोल हमेशा से एक सदाबहार Subject रहा है , भूगोल से हमेशा 20 प्रतिशत के लगभग Question Exam में आते रहे है ! माजिद हुसैन और D.R. Khullar की भूगोल की पुस्तकें बहुत ही अच्छी है आप इनमें से कोई भी एक पुस्तक चुन सकते है ! में आपको D.R. Khullar की पुस्तक खरीदने की सलाह दूंगा

दोस्तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हेतु Map की अनिवार्य भूमिका होती है ! Map से न केवल आपको Geography को समझने में सहायता मिलती है बल्कि सभी Subjects में Map एक अनिवार्य भूमिका निभाता है ! तो दोस्तो Map के लिये आप Oxford School Atlas का उपयोग करें ! ये समझने में बेहर सरल व रुचिकर है , इसमें 200 से अधिक Maps है व Charts and Diagrams के द्वार इसमें बहुत अच्छे से समझाया गया है !

भारतीय अर्थव्यवस्था ( Indian Economy )
भारतीय अर्थव्यवस्था एक बहु्त ही जटिल Subject है जिसे समझना बहुत ही कठिन होता है! और लगभग हर बर्ष इस Subject से Question का प्रचलन बढता ही जा रहा है ! भारतीय अर्थव्यवस्था को आसानी से समझने के लिये Ramesh Singh की पुस्तक बहुत लोकप्रिय है

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी ( Environment and Ecology )
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के Question आजकल बहुत ज्यादा आते है ! 2014 के IAS Prelims में तो इस Subject से लगभग 30 Question आये थे ! तो ये Subject तो बहुत ही ज्यादा जरूरी है , इस पर आपकी बहुत अच्छी पकड होनी चाहिये Environment and Ecology के लिये माजिद हुसैन की Book बहुत लोकप्रिय है

भारतीय कला एवं संस्क्रति ( Indian Art and Culture )
ये Subject , UPSC में बहुत Famous है Prelims व Mains में इससे Questions आते है ! Indian Art and Culture के लिये Nitin Singhania की Book बहुत ही अच्छी है ,इसे UPSC के हिसाब से लिखा गया है !

विज्ञान एवं प्रौधोगिकी ( Science and Technology )
विज्ञान एवं प्रौधोगिकी से भी आजकल बहुत सारे Questions , Exams में आते है ! इसकी सबसे Famous Book , TMH Publications की आती है

India Year Book
Latest India Year Book पढना बहुत जरूरी है इससे Cureent के Questions Exam में Cover हो जाते है !

NCERT Books
दोस्तो NCERT Books का हमारी तैयारी में अहम योगदान होता है क्योंकि ये हमारा Base बनाती है जिससे कि हमें चीजें बहुत अच्छे से समझ में आती है ! तो आपको ऊपर दी हुई सभी Books के अलावा चार Subjects – इतिहास , भूगोल , अर्थव्यवस्था और राजव्यवस्था की 9th से लेकर 12th तक की NCERT Books को अवश्य पढना चाहिये !

General Studies Paper – 2 ( CSAT )
दोस्तो आप सभी जानते है कि CSAT का पेपर Civil Services Exam में Qualify हो गया है , मतलब इस पेपर में आपको मात्र 33 प्रतिशत Marks लाने होते है जो आप आसानी से ला सकते है ! लेकिन फिर भी इसको पढते रहें जिससे कि आप आसानी से इसमें Qualify कर पाऐं ! C-SAT के लिये TMH Publications की Books बहुत अच्छी आती है

मासिक पत्रिकाऐं ( Monthly Magazine )
दोस्तो इसके अलावा आपको हर महीने एक मासिक पत्रिका को अवश्य पढना चाहिये , इससे आप Cureent Topics से Up to Date रहते है ! नीचे दी गई पत्रिकाओं में से आप कोई भी एक पत्रिका को चुन सकते है ! ये पत्रिका हर महीने Online मंगाने से अच्छा है कि आप अपने आसपास की किसी दुकान से खरीद लिया करें , ये लगभग हर जगह Easily Available है –

सिविल सर्विसेज क्रोनिकल ( में आपको सिविल सर्विसेज क्रोनिकल पढने की सलाह दूंगा )
सिविल सर्विसेज टाईम्स CST
प्रतियोगिता दर्पण


दीजिये अपने जीवन को एक नयी शुरुआत …..
और लिख दीजिये मेहनत की कलम से सफलता की एक ऐसी इबारत की जो आपको एक नयी ऊंचाइयों पर ले जाये ……

“गगन को झुका के धरा के चरणों पर धर सकता है
इन्सान ठान ले तो फिर क्या नही कर सकता है.”


:- follow upsc related any problem Mohit Dagar✨✨

 #मैं_अभी_स्कूल_या_कॉलेज_में_हूँ_किन_किताबों_का_अध्ययन_होगा_उचितयह सवाल सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक है त...
03/08/2020

#मैं_अभी_स्कूल_या_कॉलेज_में_हूँ_किन_किताबों_का_अध्ययन_होगा_उचित
यह सवाल सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक है तो चलिए आप सब को बताता हूँ कि क्या करे हम
देश के सबसे ज्यादा जिम्मेदार युवाओं के चयन के लिए होने वाली इस सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए अध्ययन सामग्री की आज किताबों, नोट्स और इंटरनेट पर स्टडी मटेरियल की कहीं कोई कमी नहीं है लेकिन हमें ऐसी किताबों का अध्ययन करने की आवश्यकता है जो हमें हमारी आवश्यकताओं के अनुरूप ज्ञान प्रदान करें।
#कॉन्सेप्ट_क्लीयर_करें
एनसीईआरटी बुक्स से -
अपने बेसिक क्लीयर करने के लिए प्रतिभागियों को सबसे पहले एनसीईआरटी की 8वीं से 12वीं क्लास की इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, जीव विज्ञान, रसायन शास्त्र और भौतिक शास्त्र की किताबों का अध्ययन अवश्य करना चाहिए।
इन किताबों से विषय का सही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही कॉलेज में ग्रेजुएशन लेवल पर पढ़ाई जाने वाली किताबों का सही ढंग से अध्ययन करना आवश्यक है।
इतिहास - भारतीय स्वाधीनता आंदोलन विपिन चन्द्रा
बी.एल. ग्रोवर - आधुनिक भारत का इतिहास
भूगोल - भारत का भूगोल - बी.आर. खुल्लर, भारत एवं विश्व का भूगोल - प्रो. माजिद हुसैन।
भारतीय संविधान के लिए - हमारा संविधान - सुभाष कश्यप, डी.डी. बसु - भारत का संविधान।
भारतीय अर्थव्यवस्था - मिश्रा एवं पुरी, भारतीय अर्थव्यवस्था - दत्त एवं सुंदरम्।
सामान्य अध्ययन के लिए - नोट्स बनाने के बजाय समसामयिक मुद्दों पर अपने नोट्स बनाएं ।
#प्रश्नमंच_और_निबंध
प्रतियोगिता करेंगी मदद - यदि आपका लक्ष्य सिविल सर्विस में जाना है तो आप स्कूल लेवल पर हों या फिर कॉलेज लेवल पर क्विज कॉम्प्टीशन में हिस्सा लेने की आदत डालें, इस तरह की प्रश्नमंच प्रतियोगिताएँ आपके ज्ञान और आत्मविश्वास दोनों को बढ़ाएँगी। इसके साथ ही निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी लेखन कला को समृद्ध बनाएं।
#बेसिक_क्लीयर_करें_और_रेग्युलर_स्टडी_करें
रेग्युलर स्टडी के साथ ही बेसिक कॉन्सेप्ट क्लीयर कर सिविल सर्विस में सफलता प्राप्त की जा सकती है। न्यूज पेपर को रेग्युलर ध्यान से पढ़ने की आवश्यकता है राजनैतिक खबरों पर खास ध्यान न देकर सरकारी योजनाओं संबंधी खबरों, विज्ञान प्रौद्योगिकी, कला और साहित्य से जुड़ी खबरों, अंतर्राष्ट्रीय संबंध की खबरों को ध्यान से पढ़कर उन्हें नोट्स के रूप में नि

 #सिविल_सेवा_परीक्षा_के_लिए_भारतीय_राजनीति_और_शासन_की_तैयारी_कैसे_करे ?सिविल सेवा परीक्षा मे साल 2011 में प्रारंभिक परीक...
03/08/2020

#सिविल_सेवा_परीक्षा_के_लिए_भारतीय_राजनीति_और_शासन_की_तैयारी_कैसे_करे ?
सिविल सेवा परीक्षा मे साल 2011 में प्रारंभिक परीक्षा और 2013 में मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया । जहां तक भारतीय राजनीतिक व्यवस्था टॉपिक का प्रश्न है ,इसमें भी बदलाव किया गया है । अब इस टॉपिक का दायरा पहले के आपेक्षा व्यापक हो गया है। के इस आलेख में भारतीय राजनीति एवं शासन टॉपिक को पढ़नें संबंधी बेहतर रणनीति बताने का प्रयास करेगा । आशा है इसके द्वारा छात्रों की सहायता क़ी जा सकेंगीं।

#तैयारी_कैसे_करें ?
🔴बदले हुए पाठ्यक्रम में भारतीय राजनीति एवं शासन विशेष अध्ययन की माँग करता है. अभ्यर्थी को देश के संघीय ढाँचे का अच्छे से अध्ययन करना चाहिए। संविधान विशिष्ट स्थितियों की जानकारी होनी चाहिए, जिनके अंतर्गत सरकार काम करती है। छात्रों को ऐसे राजनीतिक ढाँचे को अपनाने के पीछे के दर्शन और पृष्ठभूमि की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही संविधान के विभिन्न उपबंधों का अध्ययन करना चाहिए ।

🔴पिछले कुछ सालों मे परीक्षा में पूछे जा रहें प्रश्नों मे बद्लाव आया है । छात्रों को ज्ञान के विस्तार के साथ टॉपिक की समझ बनानी चाहिए । छात्रों को राजनीतिक परिदृश्य और संसद में लंबित विधेयकों पर लागातार निगाह रखनी चाहिए । जिससे देश के राजनीतिक व्यवस्था के विषय मे बेहतर जानकारी हो सके।

🔴छात्रों को भारत के संविधान से मौलिक आधिकार ,मूल कर्तव्य ,राष्ट्रपति ,कार्यपालिका ,न्यायपालिका ,संसद ,आपात उपबंध आदि टॉपिक का बेहतर ढंग से अध्ययन करना चाहिए। इसके लिए छात्रों को *डी.डी. बसु द्वारा लिखित 'भारत का संविधान', एम. लक्ष्मीकांत द्वारा लिखित ‘भारत की राजव्यवस्था ' और सुभाष कश्यप द्वारा लिखित ‘हमारी संसद’* जैसी पुस्तकें पढ़नी चाहिए।

🔴वर्तमान में ऑनलाइन कोचिंग अध्ययन के लिये एक बेहतर विकल्प है । ग्रामीण और दूरदराज के छात्रों के लिए तो यह और भी उपयोगी है । ऑनलाइन कोचिंग पर उपलब्ध अध्ययन सामाग्री छात्रों के लिए लाभदायक है ।

🔴बदले हुए पाठ्यक्रम में संसद में लंबित विधेयकों तथा पास किये गये कुछ महत्वपूर्ण अधिनियमों को शामिल किया गया है जो देश की राजनीतिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार तय करते हैं।अतः छात्रों को ऐसे महत्वपूर्ण अधिनियमों के बारे मे जानकारी हासिल करना चाहिए।

#कुछ_महत्वपूर्ण_टॉपिक_के_उदाहरण -
🔴राज्य पुनर

✍️  #आजकल के छात्र - छात्राओं में  #असफलता का मुख्य कारण होता है कि वे लोग बहुत कम में संतुष्ट होने लगते है.. ☑️☑️      ...
02/08/2020

✍️ #आजकल के छात्र - छात्राओं में #असफलता का मुख्य कारण होता है कि वे लोग बहुत कम में संतुष्ट होने लगते है.. ☑️☑️

✍️ #यूपीएससी उम्मीदवार किसी #आईएएस अधिकारी को कहता है कि मै भी आपके ही तरह बनना चाहता हूं तो इसपर #आईएएस अधिकारी कहते हैं - मेरे तरह क्यों,मुझसे #बेहतर क्यो नहीं ..??☑️☑️
(बात में बहुत #गहराई है,अच्छे से समझे..!!)

✍️ #विवेक_बिंद्रा जी ने कमाल की बात कही है👇👇
1). ✍️अपनी #फ़ील्ड में टॉप पर #बैठे व्यक्ति को देखिए और ये दिमाग़ लगाइए कि इससे बेहतर कैसे बना जाएं..!!☑️☑️

2). ✍️ #ज़िन्दगी में #आपको वो नहीं मिलेगा जो आपको चाहिए.. #ज़िन्दगी में आपको वो मिलेगा जो आपको हर हाल में चाहिए..!!☑️☑️

✍️ #कोई आपका साथ दे या ना दे, कोई #आपसे #प्यार करे या न करे आप #खुद अपना साथ दीजिए और खुद से #प्यार कीजिए.. आपके पास आप #खुद हैं जिस दिन आप इस बात को #समझ जाएंगे आप जीवन में तेजी से आगे #बढ़ेंगे और आप लोगों की #परवाह करना और उनके लिए रोना भी बन्द कर देंगे..!!✓✓

✍️ #खुद की सेल्फी लेते रहने से कुछ नहीं होगा.. पहले अपनी सेल्फ को उस #मुकाम पर ले जाओ जहां सभी लोग तुम्हारे साथ #सेल्फी लेना चाहे..!!✓✓

✍️लत सिर्फ #इश्क़ की होगी तो
#बर्बाद हो जाओगे और
#अगर लत पढ़ाई की होगी तो
#कामयाब हो जाओगे..!!✓✓
Follow me for Upsc related any problem Mohit Dagar✨

💟👉मुगल साम्राज्य : 1526-1858📚📚❣️बाबर - 1526 - 1530 ई. (4 वर्ष)❣️हुमायूँ - 1530 - 1540 ई. और 1555 - 1556 ई. )(लगभग 11 वर्...
02/08/2020

💟👉मुगल साम्राज्य : 1526-1858📚📚

❣️बाबर - 1526 - 1530 ई. (4 वर्ष)

❣️हुमायूँ - 1530 - 1540 ई. और 1555 - 1556 ई. )

(लगभग 11 वर्ष)
❣️अकबर - 1556 - 1605 ई. (49 वर्ष))

❣️जहाँगीर - 1605 - 1627 ई. (22 वर्ष))

❣️शाहजहाँ - 1627 - 1658 ई. (31 वर्ष))

❣️औरंगज़ेब - 1658 - 1707 ई. (49 वर्ष))

❣️बहादुरशाह प्रथम - 1707 - 1712 ई. (5 वर्ष))

❣️जहाँदारशाह - 1712 - 1713 ई. (1 वर्ष))

❣️फ़र्रुख़सियर - 1713 - 1719 ई. (6 वर्ष))

❣️रफ़ीउद्दाराजात - फ़रवरी 1719 से जून 1719 ई. (4 महीने))

❣️रफ़ीउद्दौला - जून 1719 से सितम्बर, 1719 ई. (4 महीने))

❣️नेकसियर -1719 ई. (कुछ दिन))

❣️मुहम्मद इब्राहीम - 1719 ई. (कुछ दिन))

❣️मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर - 1719 - 1748 ई. (29 वर्ष))

❣️अहमदशाह - 1748 - 1754 ई. (6 वर्ष))

❣️आलमगीर द्वितीय -1754 - 1759 ई. (5 वर्ष))

❣️शाहआलम द्वितीय - 1759 - 1806 ई. (47 वर्ष))

अकबर द्वितीय - 1806 - 1837 ई. (31 वर्ष))

❣️बहादुरशाह द्वितीय 1837 - - 1858 ई. (21 वर्ष))

👉मुग़ल साम्राज्य की शुरुवात 1526 में हुयी, जिसने 18 शताब्दी के शुरुवात तक भारतीय उप महाद्वीप में राज्य किया था। जो 19 वी शताब्दी के मध्य तक लगभग समाप्त हो गया था। मुग़ल साम्राज्य तुर्क-मंगोल पीढी के तैनुर वंशी थे। मुग़ल साम्राज्य – ने 1700 के आसपास अपनी ताकत को बढ़ाते हुए भारतीय महाद्वीपों के लगभग सभी भागो को अपने साम्राज्य के निचे कर लिया था।

💟👉बाबर– 1526 – 1530बाबर भारत में मुगल वंश का संस्थापक था जिसने लोदी राजवंश को ख़तम कर मुग़ल वंश स्थापित किया। जिसका पूरा नाम ज़हिर उद-दिन मुहम्मद बाबर था।

👉1527 में – खानवा का युद्ध — राणा सांगा
👉1528 में – चन्देरी का युद्ध — मेदिनी राय
👉1529 में – घाग्गरा का युद्ध — महमूद लोदी
👉1530 में – बाबर की मृत्यु

💟👉नसीरुद्दीन मोहम्मद हुमायूँ –1530 - 1540 ई. और 1555 - 1556 ई.

❣️1530-1540मुगल शासक हुमायूँ मुग़ल साम्राज्य के दुसरे बादशाह थे।

👉कालिंजर का आक्रमण (1531 ई.) कालिंजर पर आक्रमण हुमायूँ का पहला आक्रमण था।

👉दौहरिया का युद्ध (1532 ई.) हुमायूँ की सेना एवं महमूद लोदी की सेना के बीच अगस्त, 1532 ई. में दौहारिया नामक स्थान पर संघर्ष हुआ, जिसमें महमूद की पराजय हुई।

👉चुनार का घेरा (1532 ई.) शेरशाह (शेर ख़ाँ) के क़ब्ज़े में था। 4 महीने लगातार क़िले को घेरे रहने के बाद

02/08/2020

1अगस्त का इतिहास -महात्मा गांधी ने 1920 में असहयोग आंदोलन की शुरुआत की। महात्मा गांधी ने 1920 में ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त केसर ए हिंद पुरस्कार को लौटाया।असहयोग आंदोलन सितम्‍बर 1920 से फरवरी 1922 के बीच महात्‍मा गांधी तथा भारतीय राष्‍ट्रीय कॉन्‍ग्रेस के नेतृत्‍व में असहयोग आंदोलन चलाया गया, जिसने भारतीय स्‍वतंत्रता आंदोलन को एक नई जागृति प्रदान की। यह आंदोलन अत्‍यंत सफल रहा, क्‍योंकि इसे लाखों भारतीयों का प्रोत्‍साहन मिला।

अभी upsc की तैयारी करने वाले दोस्तों को शुभकामनाएं।upsc की तैयारी शुरू करने के लिए आप ये काम करे और फॉलो करे१. आप GS 1 ,...
02/08/2020

अभी upsc की तैयारी करने वाले दोस्तों को शुभकामनाएं।

upsc की तैयारी शुरू करने के लिए आप ये काम करे और फॉलो करे

१. आप GS 1 , GS 2, GS 3 और GS 4 के लिए अलग अलग नोटबुक बनाओ

२. सभी GS नोटबुक के फ्रंट में syllabus लिखो।

३. सभी GS नोटबुक में करंट अफेयर्स को मेन्टेन करते हुए जो टॉपिक Newspapers में करंट अफेयर्स में दिया है उनकी पूरी जानकारी प्रति दिन लिखो

४. एक नोटबुक मंत्रालय और विभाग के नाम से बनाओ जिसमे करंट अफेयर्स में आने वाले मंत्रालय और विभाग के बारे में और उनके चेयरमैन के बारे में लिखो

५. संसद की कैबिनेट के मंत्री , राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार के मंत्री और उनके पास कोण कोनसे मंत्रालय है उनके बारे में लिखो

६. गवर्नमेंट की योजना के लिए एक अलग नोटबुक बना लो

७. एक नोटबुक फेमस पर्सनालिटीज और इम्पोर्टेन्ट डेज के लिए बना लो

८. इम्पोर्टेन्ट फैक्ट्स आप अलग से नोटबुक बना लो

९. इसके अलावा आप प्रीलिम्स के सिलेबस और बुक्स रीडिंग करते रहो

१०. सबसे इम्पोर्टेन्ट ये है की ये आल इंडिया एग्जाम है सो आपको टेस्ट सीरीज जरूर लगाना

११. टेस्ट सीरीज विज़न और दृष्टि की स्टार्ट हो चुकी है सो आप ज्वाइन कर सकते हो.

Follow me for Upsc related any problem Mohit Dagar✨

इन महिला का विवाह 14 साल की आयु में एक पुलिस कांस्टेबल से हो गया था। 18 साल की आयु में ये 2 बच्चों की माँ बन गयी थीं ।एक...
02/08/2020

इन महिला का विवाह 14 साल की आयु में एक पुलिस कांस्टेबल से हो गया था। 18 साल की आयु में ये 2 बच्चों की माँ बन गयी थीं ।
एक दिन इन्होंने अपनी आयु से छोटे , अपने बड़े अधिकारियों का अभिवादन करते हुए अपने पति को देखा । जिज्ञासावश इन्होंने पति से उनके बारे में पूछा । पति ने इन्हें बताया कि ये हमारे वरिष्ठ अधिकारी हैं । ये प्रतिभाशाली लोग कम आयु में ही UPSC पास करके IPS officer बने हैं , इसलिये आज ये D. I.G. , .I.G. जैसे उच्च पदों पर हैं ।
"मुझे भी IPS बनना है ..." इन्होंने अपने पति से कहा । इनके पति बहुत अच्छे व्यक्ति हैं, वह अपनी पत्नी को केवल गृहस्थी से बँधा नहीं समझते थे। उन्होंने उत्साहवर्द्धन करते हुए अपनी पत्नी को समझाया कि एक IPS अधिकारी बनने के लिए बहुत अध्ययन की आवश्यकता होती है । इसके लिए उनको matriculation , intermediate , degree exams सब pass करने होंगे और फिर UPSC का exam clear करना होगा । उनकी पत्नी अपने निश्चय पर अड़ी रही ।
अपनी धुन में इस महिला ने सारे Exam clear किये , फिर पति ने इनको UPSC कोचिंग के लिए चेन्नई भेजा । इनके परिवार ने इन्हें यह आश्वासन दिया कि हम बच्चों का ध्यान रखेंगे , तुम बच्चों की चिंता मत करना और खूब मन लगाकर पढ़ाई करना ।
दुर्भाग्यवश ये UPSC में 3 बार अनुत्तीर्ण हो गईं , तो हारकर पति ने इनको घर आने को कहा । इन्होंने अपने पति से एक और प्रयास के लिये विनती की और पति मान गए ।
अन्ततः इन्होंने UPSC clear किया और इनको IPS रैंक मिला ।
इनका नाम है - N. Ambika, IPS , DCP, North Mumbai
आज अम्बिका बहुतों के लिए एक स्वाभिमानी रोल मॉडल है ।
- रजनीश पाठक

 #कैसे करे  #करेंट  #अफेयर्स की  #तैयारी?चाहे आप इसे पसन्द करें या न करें, करेन्ट अफेयर्स की पूछ पकड़े बिना आप प्रारम्भिक...
02/08/2020

#कैसे करे #करेंट #अफेयर्स की #तैयारी?
चाहे आप इसे पसन्द करें या न करें, करेन्ट अफेयर्स की पूछ पकड़े बिना आप प्रारम्भिक परीक्षा की वैतरणी को पार नहीं कर सकते। इसकी चुनौतियों के बारे में मैंने अपने पिछले लेख में आपको सतर्क किया था। अब इस लेख में मैं उन चुनौतियों का सामना करने के आधार को ध्यान में रखकर तैयारी की सामग्री एवं उन सामग्रियों के उपयोग के तरीकों के बारे में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण व्यावहारिक जानकारियाँ देने जा रहा हूँ।
सामग्रियाँ

यदि आप जनवरी, 2018 से लगातार न्यूज और न्यूज पेपर पर अपनी निगाह टिकाये हुए हैं, तो तैयारी के इस तरीके का कोई जवाब ही नहीं है। चूँकि घटनायें धीरे-धीरे आपके दिमाग में रचती-बसती चली जाती हैं, इसलिए करेन्ट अफेयर्स पर इस तरीके से होने वाली तैयारी लाजवाब होती है।
प्रारम्भिक परीक्षा के आसपास प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाली पत्रिकाएं भी इस तरह की वार्षिक घटनाओं का संग्रह निकालती हैं। आप इनमें से कोई भी पत्रिका की मदद ले सकते हैं। लेकिन ज्यादा पत्रिकाओं और ज्यादा सामग्रियों के चक्कर में पड़ने से बेहतर होगा कि कुछ ही सामग्री पर अपना ध्यान फोकस करें।
afeias.com पिछले चार सालों से लगभग सवा-डेढ़ सौ महत्वपूर्ण टॉपिक्स को आधार बनाकर अपनी वेबसाइट पर ऑब्जेक्टिव टाइप के 250 प्रश्न प्रैक्टिस के लिए उपलब्ध कराता है। उनमें से पूछे जाने वाले प्रश्नों का अब तक का रिकार्ड बहुत अच्छा रहा है। आपको इसकी भी मदद लेनी चाहिए।
इस समय कुछ कोचिंग संस्थान करेन्ट अफेयर्स पर आधारित कुछ टेस्ट सीरिज उपलब्ध कराते हैं। ये भी आपके लिए अच्छे स्रोत का काम कर सकते हैं बशर्ते कि आप यह सामग्री किसी अच्छे और अनुभवनी संस्थान से प्राप्त करें
तरीका

सच पूछिये तो आपके पास अच्छी सामग्री का होना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कम महत्वपर्ण उस सामग्री के उपयोग करने का तरीका नहीं होता है। अगर तरीका सही नहीं हुआ, तो अच्छी सामग्री आपको अच्छे परिणाम देने में असमर्थ होगी। आइए, यहाँ पर तैयारी के कुछ तरीकों के बारे में बात करते हैं।

आप चाहे जैसी भी सामग्री का उपयोग कर रहे हों, आपको चाहिए कि आप उनकी महत्वपूर्ण जानकारियों को अलग से नोट कर लें। यदि आप ऐसा न कर सके, तो अभी भले ही आपको लगे कि आपको यह याद हो गया है, लेकिन परीक्षा में जिस तरह से प्रश्न पूछे जाते हैं, उसमें भ्रमित होकर आप अपने पैरों पर

Address

Anupgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when My_Deram_UPSC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category