Metis Degree College For Girls Anta

Metis Degree College For Girls Anta Its an educational institute that Provides best education to the girls of surrounding area.

मैटिस डिग्री कॉलेज तथा मैटिस पब्लिक स्कूल अंटा सफीदों के खेल वीरो का शानदार प्रदर्शन तथा मेडलो की बरसातचौधरी रणबीर सिंह ...
20/11/2025

मैटिस डिग्री कॉलेज तथा मैटिस पब्लिक स्कूल अंटा सफीदों के खेल वीरो का शानदार प्रदर्शन तथा मेडलो की बरसात

चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के अंतर्गत अंतर महाविद्यालय एथलीट मीट का आयोजन नरवाना के केएम कॉलेज में करवाया गया। जिसके अंतर्गत मैटिस डिग्री कॉलेज अंटा छात्रो ने मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।बीएससी स्पोर्ट्स के प्रथम वर्ष् के छात्रों ने नरवाना केएम कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस में भारत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया 200 मीटर रेस में भारत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा हर्षित ने तृतीय स्थान हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया। अरुण ने 500 प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा भारत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर रेस में अरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।इसके बाद 10000 मीटर रेस में लवप्रीत ने प्रथम स्थान हासिल किया और अरुण ने द्वितीय स्थान हासिल किया ।बीएससी प्रथम वर्ष के रोहित ने लॉन्ग जंप में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा हाई जंप में भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ-साथ 17 नवंबर को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय ग्रैपलिंग के मैटिस पब्लिक स्कूल के यश ने रजत पद जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।धर्मनगरी हरिद्वार के इंडोर स्टेडियम में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित 18वीं जूनियर ग्रैपलिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मैटिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना दमखम दिखाते हुए ज़ोरदार प्रदर्शन किया।हरियाणा ग्रैपलिंग टीम के उत्साही यश और रुबल ने स्कूल का मान और गर्व बढ़ाया।सफ़ीदों के मैटिस पब्लिक स्कूल के दो होनहार छात्रों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।यश (सुपुत्र गुलाब, गाँव करसिंधु) ने कड़े मुकाबले में अपना ज़ोरदार दमख़म दिखाते हुए टीम के लिए रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया।इसके साथ ही, रुबल शर्मा (सुपुत्र पिंक्ल शर्मा, गाँव बरड़ोद) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।इस मौके पर कॉलेज अध्यक्ष जसवीर देशवाल ने स्कूल और कॉलेज के उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए यह कहा कि आप जैसे युवा प्रतिभा हमारे कॉलेज और स्कूल की शान है तथा राष्ट्रीय मंच पर मेडल जीतकर न केवल अपने मैटिस पब्लिक स्कूल, तथा मेटिस डिग्री कॉलेज के साथ-साथ अपने माता-पिता, समाज और पूरे हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया है। अध्यक्ष जसवीर देशवाल ने छात्र-छात्राओं को दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्नति करने का आशीर्वाद दिया इस अवसर पर कॉलेज निर्देशक वजीर सिंह नेहरा ने स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए यह कहा कि खेल प्रतियोगिता में मेडल हासिल करना न केवल सम्मान की बात होती है बल्कि हम सब में यह उत्साह का संचार करती है । निर्देशक वजीर सिंह नेहरा ने यह भी कहा कि मैटिस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की तरफ से खेलों के लिए संस्थान में अलग-अलग प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी तथा प्रशिक्षण के लिए अगर बाहर से विशेषज्ञ को बुलाया जाएगा और छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा निखारने के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। कॉलेज निर्देशक ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि में केवल संस्थान के लिए गर्व की बात है बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए यह एक प्रेरणा भी है । निर्देशक वजीर सिंह नेहरा ने अंत में शुभकामनाएं देते हुए यह कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने के लिए कॉलेज और स्कूल की तरफ से पूर्ण सहयोग किया जायेगा। इस मौके पर कालेज अध्यक्ष जसबीर देशवाल ,कॉलेज निर्देशक वजीर सिंह नेहरा ,मैटिस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य जोगिंदर सिंह ,कॉलेज की खेल विभाग की प्राध्यापिका रेखा तथा सभी प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं मौजूद रहे।

7th Zonal Youth Festival 2025.
20/11/2025

7th Zonal Youth Festival 2025.

20/11/2025

मैटिस डिग्री कॉलेज अंटा कॉलेज में भव्य जोनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा एवं चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ रामपाल सैनी होंगे मुख्य अतिथि

मैटिस डिग्री कॉलेज में इस वर्ष का वार्षिक यूथ फेस्टिवल दिनांक 23 - 24 (रविवार, सोमवार) नवंबर को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है। कॉलेज निर्देशक वजीर सिंह नेहरा द्वारा यह बताया गया कि इस यूथ फेस्टिवल का उद्देश्य यह उत्सव न केवल छात्रों की विविध प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। बल्कि उन्हें संस्कृति, कला, साहित्य, संगीत और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने का भी अवसर देना है। इस वर्ष के आयोजन को विशेष बनाने के लिए कॉलेज निर्देशक वजीर सिंह नेहरा ने उच्च स्तरीय तैयारियाँ की हैं और परिसर को खूबसूरती से सजाया गया है।इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य के माननीय शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उनका आगमन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी होगा। शिक्षा मंत्री का युवा वर्ग से गहरा जुड़ाव रहा है और वे हमेशा नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कृति और कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं। उनका संबोधन छात्रों में नई ऊर्जा एवं दिशा का संचार करेगा।इसके साथ ही, यूथ फेस्टिवल की गरिमा को और बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय के माननीय वाइस चांसलर डॉ रामपाल सैनी को भी कॉलेज की ओर से मुख्य अतिथि रूप में आमंत्रण दिया गया है। वाइस चांसलर का शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका अनुभव, नेतृत्व और छात्र-हितैषी दृष्टिकोण विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।यूथ फेस्टिवल में सांस्कृतिक नृत्य, गायन, वाद्य संगीत, नाटक, वाद-विवाद, कविता पाठ, पेंटिंग, रंगोली, कला प्रदर्शनी सहित अनेक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएँ पूरी तैयारी के साथ भाग ले रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और टीमवर्क के माध्यम से समृद्ध बनाना है।

कॉलेज के अध्यक्ष माननीय जसबीर देशवाल निर्देशक वजीर सिंह नेहरा एवं प्रबंधन समिति ने बताया कि यूथ फेस्टिवल छात्र छात्राओं की प्रतिभाओं को समाज के सामने प्रस्तुत करने का सबसे सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों का भी विकास होता है। आयोजन समिति, शिक्षकगण और स्वयंसेवक लगातार मेहनत कर रहे हैं ताकि यह कार्यक्रम यादगार और सफल साबित हो।कॉलेज निर्देशक वजीर सिंह नेहरा ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों से इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित रहने और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। इस वर्ष का यूथ फेस्टिवल कॉलेज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बनने जा रहा है, जिसमें युवा प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

🏆 हमारे महाविद्यालय के लिए गौरवशाली क्षण 🏆अंतर्महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उ...
17/10/2025

🏆 हमारे महाविद्यालय के लिए गौरवशाली क्षण 🏆

अंतर्महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
🎖️ B.Sc. प्रथम वर्ष (Sports) के छात्र रुद्र — स्वर्ण पदक 🥇
🎖️ B.Sc. प्रथम वर्ष (Sports) के छात्र आदित्य — रजत पदक 🥈
🎖️ B.Sc. द्वितीय वर्ष के छात्र नवदीप — स्वर्ण पदक 🥇
🎖️ B.Sc. द्वितीय वर्ष के छात्र अंकुश — रजत पदक 🥈

माननीय निर्देशक महोदय ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

🌟 हमारे महाविद्यालय के लिए गौरवशाली क्षण 🌟अंतर्महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में हमारे महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष...
17/10/2025

🌟 हमारे महाविद्यालय के लिए गौरवशाली क्षण 🌟

अंतर्महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में हमारे महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

🎖️ B.A. तृतीय वर्ष की छात्रा काजल ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में
🎖️ B.A. प्रथम वर्ष की छात्रा आनिया ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में
कुश्ती (फ्री स्टाइल) में स्वर्ण पदक (🥇🥇) प्राप्त किए हैं।

माननीय निर्देशक महोदय ने दोनों छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेटिस डिग्री कॉलेज अंता में योग शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान मेटिस संस्थान के क...
21/06/2025

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेटिस डिग्री कॉलेज अंता में योग शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान मेटिस संस्थान के के अध्यक्ष श्री जसबीर देसवाल जी (पूर्व विधायक सफीदों विधानसभा), निदेशक श्री वजीर सिंह नेहरा, शारीरिक विभाग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नरवाल, स्टाफ और सभी छात्राओं ने भिन्न भिन्न योग क्रियाओ का आयोजन किया और इनका महत्व बताया और संस्थान के निर्देशक श्री वजीर सिंह नेहरा जी ने आज के तनाव भरे जीवन में योग की उपयोगिता बताई | "योग को ही जीवन का आधार बताया"

आज दिनांक 30.04.2025 को मेटीस डिग्री कॉलेज में  की इतिहास विभाग की छात्राओं की विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे मेटी...
02/05/2025

आज दिनांक 30.04.2025 को मेटीस डिग्री कॉलेज में की इतिहास विभाग की छात्राओं की विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे मेटीस डिग्री ससंथान के चैयरमेन श्री जसबीर देशवाल व् डायरेक्टर श्री वजीर सिंह नेहरा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में विदाई समाहरो का शुभारम्भ किया इस दौरान छात्राओं ने मनोरंजक कार्यक्रम किये तथा इतिहास विषय की अंतिम वर्ष की छात्रा को मिस यूनिक (मनीषा), मिस प्रसेनाल्टी (ऋतू), मिस फेयरवेल (स्नेहा) को घोषित किया गया और कॉलेज प्रिंसिपल नफे सिंह नेहरा, इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार व् मिस पूजा देवी ने छात्राओं को पुरुस्कार वितरित किये और उज़्ज़वल भविष्य की कामना की विदाई समाहरो के अंत में पूर्व विधायक श्री जसबीर देशवाल जी ने छात्राओं के उज़्ज़वल भविष्य की कामना की वही मेटीस संस्था के डायरेक्टर श्री वजीर नेहरा ने छात्राओ को अनुसंधान हेतु मार्गदर्शन दिया और आगे भी छात्राओं के लिए किसी भी प्रकार के सहयोग देने की बात कही।

एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमणआज दिनांक 04-04-2025 को इतिहास विभाग की मास्टर ऑफ आर्ट्स की छात्राओं ने इतिहास लेखन विषय पर महर्...
07/04/2025

एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
आज दिनांक 04-04-2025 को इतिहास विभाग की मास्टर ऑफ आर्ट्स की छात्राओं ने इतिहास लेखन विषय पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। जहां डॉ. कर्नेल, डॉ. धनखड़ और डॉ. बलबीर ने छात्राओं को शोध पत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला।इस दौरान कॉलेज के निदेशक डॉ. वज़ीर नेहरा, इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार और प्राध्यापिका पूजा देवी उपस्थित रहे। अंत में डॉ. वज़ीर सिंह नेहरा ने विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद किया। और आगे भी बच्चों की इस प्रकार के भ्रमण के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा।

25/02/2025
मैटिस डिग्री कॉलेज ने अपने छात्रों को शैक्षिक यात्रा के तहत हरियाणा के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी लेकर गए। इस दौरे ...
04/02/2025

मैटिस डिग्री कॉलेज ने अपने छात्रों को शैक्षिक यात्रा के तहत हरियाणा के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी लेकर गए। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को भारत की प्राचीन सभ्यता और पुरातात्विक महत्व से परिचित कराना था।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस यात्रा में इतिहास और पुरातत्व विभाग के डॉ अशोक कुमार व छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने राखीगढ़ी की खुदाई, हड़प्पा सभ्यता के अवशेषों और वहां पाए गए प्राचीन कलाकृतियों को नजदीक से देखा। विशेषज्ञों ने छात्रों को साइट के महत्व और वहां की खोजों की विस्तृत जानकारी दी।

छात्रों ने इस दौरे को बहुत ही ज्ञानवर्धक बताया और कहा कि किताबों में पढ़ी गई चीजों को वास्तविक रूप से देखने और समझने का यह एक अनूठा अवसर था। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी इस तरह की शैक्षिक यात्राओं को जारी रखने की बात कही।

मैटिस डिग्री कॉलेज में आज एक Induction Program का आयोजन किया गया, जिसमें हमारे सम्माननीय डायरेक्टर श्री वज़ीर सिंह नेहरा...
27/01/2025

मैटिस डिग्री कॉलेज में आज एक Induction Program का आयोजन किया गया, जिसमें हमारे सम्माननीय डायरेक्टर श्री वज़ीर सिंह नेहरा, और प्रिंसिपल श्री नफे सिंह नेहरा उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने छात्रों को उनके भविष्य की योजनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, और कोचिंग कक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही दिशा में मेहनत करने और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई।

हम उम्मीद करते हैं कि इस कार्यक्रम से छात्रों को अपने करियर के प्रति प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलेगा।

Address

Village Anta
Anta
126112

Opening Hours

Monday 8am - 5pm
Tuesday 8am - 5pm
Wednesday 8am - 5pm
Thursday 8am - 5pm
Friday 8am - 5pm
Saturday 8am - 5pm

Telephone

+919996542225

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Metis Degree College For Girls Anta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Metis Degree College For Girls Anta:

Shortcuts

Share