19/12/2025
डी सेंट पब्लिक स्कूल, दयोराऊ (डिबाई) में स्काउट एवं गाइड कैंप का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के दौरान बच्चों को अनुशासन, सेवा-भावना, नेतृत्व क्षमता एवं देशभक्ति के गुणों का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, स्काउट अधिकारी एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सेवा-भावना, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है।