Bipin Singh chandravanshi

Bipin Singh chandravanshi student help news � vksu Ara Bhojpur update �

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री महिला...
26/09/2025

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिला लाभुकों को ₹7,500 करोड़ की राशि का अंतरण।

आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत पूरे बिहार राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को डीबीटी के जरिए प्रथम किस्त की राशि अंतरण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने प्रत्येक महिला लाभुक के खाते में ₹10,000 की दर से कुल ₹7,500 करोड़ की राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए इस योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि माननीय प्रधानमंत्री ने भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के शिव गुरु जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी रीता देवी से सीधा संवाद किया। रीता देवी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत दिए गए लाभ यथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण, आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख का मुफ्त इलाज,राशन कार्ड, मुफ्त 125 यूनिट बिजली एवं पेंशन राशि वृद्धि — के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है और गाँव-गाँव में उत्सव का माहौल है। प्रधानमंत्री जी ने भी रीता देवी के आत्मविश्वास एवं कार्यों की सराहना की।
भोजपुर जिले में आज के कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी ने 1,45,000 से अधिक महिलाओं के खाते में DBT के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि भेजी। शेष लाभुक महिलाओं को आगामी 3 अक्टूबर 2025 को होने वाले अगले कार्यक्रम में राशि हस्तांतरित की जाएगी।
समाहरणालय सभागार, भोजपुर में आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, माननीय वि.प.स. श्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा,माननीय विधायक आरा श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह,महापौर श्रीमती इंदु देवी (आरा नगर निगम), जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह एवं श्री दुर्गा राज, जिला पदाधिकारी, श्री तनय सुल्तानिया,पुलिस अधीक्षक, श्री राज,उप विकास आयुक्त, श्रीमती गुंजन सिंह,जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), जिला स्तरीय अधिकारी एवं लगभग 350 जीविका दीदियाँ उपस्थित रही। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी प्रखंड कार्यालयों, संकुल स्तरीय संघों एवं ग्राम संगठनों में भी किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।जीविका द्वारा विभिन्न माध्यमों से इस योजना की जानकारी व्यापक रूप से दी जा रही है ताकि ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएँ इसका अधिकतम लाभ उठा सकें। योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को रोजगार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके लिए जीविका महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए गए हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएँ सीधे इस योजना का लाभ ले रही हैं, जबकि जो महिलाएँ समूह की सदस्य नहीं हैं, उन्हें पहले समूह से जुड़ना अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए ऑफ़लाइन आवेदन ग्राम संगठन के माध्यम से और शहरी क्षेत्रों में ऑनलाइन आवेदन नगर पालिका के माध्यम से लिया जा रहा है। आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम संगठन एवं शहरी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जा रहा है। आयकर दायरे में आने वाले या सरकारी नौकरी वाले परिवारों की महिलाओं को छोड़कर सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। आवेदन स्वीकृत होने और जांच पूर्ण होने के उपरांत महिलाओं के खाते में सीधे ₹10,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है। साथ ही, रोजगार के आकलन के आधार पर भविष्य में आवश्यकतानुसार ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का भी प्रावधान किया गया है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Divisional Commissioner Office, Patna

माननीय श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी को भारत गणराज्य के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हृदय से हार्दिक बधाई एवं सफल क...
09/09/2025

माननीय श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी को भारत गणराज्य के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हृदय से हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

आपका विनम्र स्वभाव और सरल व्यक्तित्व सदैव हम सबके लिए प्रेरणा रहा है। पूर्ण विश्वास है कि आपके संवेदनशील नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में राष्ट्र निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होगा।



त्योहारों से पहले आम आदमी को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई से राहत दिलाने के लिए GST में बड़ा बदलाव.. अब GST के सिर्फ...
05/09/2025

त्योहारों से पहले आम आदमी को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई से राहत दिलाने के लिए GST में बड़ा बदलाव.. अब GST के सिर्फ 5 और 18 फीसदी के दो स्लैब होंगे,12 और 28 फीसदी के स्लैब हुए ख़त्म.. वित्त मंत्री ने कहा -22 सितंबर से लागू होंगे नये स्लैब

😭 😭 आरा जिले के गड़हनी में ट्रेन से कट कर BPSC 1 में बहाल शिक्षिका खुशबू कुमारी की मौत।आरा के कनकपुरी मोहल्ला निवासी खुश...
30/08/2025

😭 😭 आरा जिले के गड़हनी में ट्रेन से कट कर BPSC 1 में बहाल शिक्षिका खुशबू कुमारी की मौत।आरा के कनकपुरी मोहल्ला निवासी खुशबू कुमारी जो UHS बेरथ अगिआंव की शिक्षिका थी। ॐ शान्ति ॐ

तेजू भईया नए अंदाज में किसानों के साथ जिला भोजपुर आरा के शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा के लिए जाने के क्रम में रास्ते ...
02/08/2025

तेजू भईया नए अंदाज में किसानों के साथ जिला भोजपुर आरा के शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा के लिए जाने के क्रम में रास्ते में रुककर धान फसल की रोपनी करते हुए किसान महिलाओं से उनका हाल चाल पूछे और साथ ही उनके साथ खेत मे जाकर धान फसल की रोपनी किया।

बहुत ही दुःखद घटना😭 कुंदन सिंह चंद्रवंशी जिनकी उम्र करीब 27 वर्ष गांव+पोस्ट - बेरथ, थाना - चौरी जिला भोजपुर पिता - तलकेश...
31/07/2025

बहुत ही दुःखद घटना😭

कुंदन सिंह चंद्रवंशी जिनकी उम्र करीब 27 वर्ष गांव+पोस्ट - बेरथ, थाना - चौरी जिला भोजपुर पिता - तलकेश्वर सिंह चंद्रवंशी उर्फ नुनु चंद्रवंशी जिनकी पुत्र की कुछ असमाजिक तत्व के लोगो के द्वारा 27/07/2025 शाम 6:30 के करीब खेत में पान छनी करने गए। कुंदन चंद्रवंशी की हत्या कर कुआं में डाल दिया गया। आपने समाज के सभी लोगों से निवेदन है। परिवार वालों से मिल कर अपराधी लोगों की उचित करवाई की मांग किया जाए। दोषी को फंसी की सजा होनी चाहिए लगातार चंद्रवंशी यो कि हत्या पर हत्या हो रही सरकार कुछ करवाई नहीं कर रही।

12/06/2025
बहुत ही दुःख द घटना अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान ✈️ का टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया 👇
12/06/2025

बहुत ही दुःख द घटना अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान ✈️ का टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया 👇

दिल्ली-NCR में बुधवार देर शाम आए भीषंकर आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश ने जमकर तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा न...
22/05/2025

दिल्ली-NCR में बुधवार देर शाम आए भीषंकर आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश ने जमकर तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा ने न केवल जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, बल्कि तीन लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिरे और होर्डिंग्स ढह गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ।

बहुत दुखद: घटना 😭 कल मुंगेर के कल्यानचक ग्राम निवासी संजय यादव जी का दो पुत्र एवं एक पुत्री का गंगा में डूबने से मौत हो ...
17/05/2025

बहुत दुखद: घटना 😭 कल मुंगेर के कल्यानचक ग्राम निवासी संजय यादव जी का दो पुत्र एवं एक पुत्री का गंगा में डूबने से मौत हो गई। ये तीनों सगे भाई-बहन थे और दिल्ली से एक शादी समारोह में शामिल होने मुंगेर आए थे...ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी दिवंगत आत्मा को शान्ति और परिजनों को अपार धैर्य प्रदान करें। 😭🙏

Address

Ara

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bipin Singh chandravanshi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share