Learning Point - doeacc Accredited

Learning Point - doeacc Accredited Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Learning Point - doeacc Accredited, Education, TP Nagar Chauraha, Nanak Chand Road, Near Airtel Office, Amroha.

Learning Point, a premier IT training Institute in Amroha was came in to being on 1st April'1995, it received DOEACC (an autonomous body of Ministry of Information, GOvt of India) accreditation in 2003 and still only approved Institute in Amroha District

Published yesterday!अमरोहा का चुनाव में बढ़ी राष्ट्रीय मीडिया की दिलचस्पी।सभी दावेदारों ने झोंकी पूरी ताक़त।सीनियर पत्रक...
27/04/2024

Published yesterday!

अमरोहा का चुनाव में बढ़ी राष्ट्रीय मीडिया की दिलचस्पी।
सभी दावेदारों ने झोंकी पूरी ताक़त।
सीनियर पत्रकार खान सलाहउददीन की रिपोर्ट।

अमरोहा लोकसभा चुनाव कई मायने में विशेष और राष्ट्रीय महत्व का रूप ले चुका है। इलेक्ट्रनिक से लेकर अंग्रेज़ी और हिंदी प्रिंट मीडिया में अमरोहा लोकसभा चुनाव की चर्चा लगातार चल रही है। चुनाव के केंद्र में वर्तमान सांसद दानिश अली हैं। इस चुनाव का महत्व इसलिए नहीं कि भाजपा और गठबंधन दोनों के प्रत्याशी दूसरी बार अमरोहा लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी ताकत लगाए हैं। 2014 में कंवर सिंह तंवर मोदी लहर पर सवार होकर लोकसभा में पहुंचे थे तो 2019 में कुंवर दानिश अली सपा-बसपा कठबंधन लाभ उठाकर राशिद अली के बाद पहले मुस्लिम सांसद बने। वर्तमान में कांग्रेस नेता श्री अल्वी 1999 में बसपा के टिकट पर यहां से चुनाव जीते थे।
अमरोहा का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण नहीं क्योंकि गठबंधन और अन्य दोनों दलों के शीर्ष नेताओं ने यहां अपनी पूरी ताकत झोक दी। प्रधानमंत्री मोदी, प्रदेश मुखिया योगी और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रैलियां की तो दूसरी तरफ बसपा सुप्रीमो मायावती भी अपने प्रत्याशी डॉक्टर मुजाहिद हुसैन को वोट देने के लिए लोगों का आह्वान करती नज़रआईं और अपेक्षा की विपरीत भारी भीड़ उनकी जनसभा में पहुंची।
यह भी एक सच्चाई है की अमरोहा लोकसभा की सीट कांग्रेस को इसीलिए दी गई क्योंकि यहां से दानिश अली को चुनाव लड़ना था दानिश अली के प्रयासों के कारण ही प्रियंकाऔर राहुल ने अपनी न्याय यात्रा अमरोहा से होकर निकाली तथा गठबंधन की पहले संयुक्त रैली भी अमरोहा में ही आयोजित की गई जिसमे राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संबोधित किया और दोनों दलों के दिग्गज नेता रैली में शामिल हुए। रैली में सदर विधायक और पूर्व मंत्री महबूब अली ने अखिलेश की मौजूदगी में दानिश अली को अपनी विधान सभा में पचास हजार मतों से जिताने का वादा भी किया है। याद रहे पिछली बार भी दानिश अली को अमरोहा विधान सभा में नव्वे हज़ार से अधिक मत मिले थे और यह अंतर उनकी जीत का मुख्य कारक बना था।
यह चुनाव इसलिए भी अहम नहीं कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में एक सफल रैली की जिसमे मीडिया द्वारा दो दलों के कार्यकर्ताओं की आपस में धक्का-मुक्की को एक राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया गया। इसलिए भी महत्वपूर्ण नहीं कि सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का पूरा संगठन पुरी ताक़त के साथ दानिश अली के लिए काम कर रहा है।
असल बात यह है कि अगर पिछले पांच वर्षों में संसद की कार्यवाही पर एक नज़र डालें तो बसपा संसदीय दल की ओर से दानिश अली क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अपने समाज के मुद्दों को मजबूती से सदन के पटल पर रखते नज़र आए हैं।
दानिश अली सत्ताधारी दल की आंखों में इसलिए भी खटकते हैं कि लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फ़ैज़ल को एक पुराने मामले में तीव्र कार्रवाई करके सज़ा सुना दी गई और उनकी संसद की सदस्यता भी रद्द कर दी गई। इसपर दानिश अली ने गृहमंत्री अमित शाह से कहा था कि आप मुस्लिम मुक्त विधायिका चाहते हैं। दानिश अली ने कई बार सरकार को असहज स्थिति में खड़ा किया।
दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा दानिश अली और उनके समाज को भरे सदन में गलियां देते तो पूरे विश्व ने देखा और विधूड़ी के विरुद्ध लोकसभा अध्यक्ष ने कोई कार्रवाई भी नहीं की।
दानिश अली ने एक बातजीत में बताया कि वो प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री, पूरी भाजपा और पूरा आरएसएस की आंखों में खटक रहे हैं और ये लोग किसी भी कीमत पर उनको संसद में नहीं पहुंचने देना चाहते हैं।
यद्यपि इस बार वोटों का अंक गणित तो कुछ और ही कह रहा है मगर उन्हें विश्वास है कि सर्व समाज का वोट उनके पक्ष में पड़ेगा और भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। शुक्रवार को उनका और सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में क़ैद हो जाएगा।

04/07/2023

ज़रूरी सूचना।

सरकार की ओबीसी योजना के अंतर्गत होने वाले ओ लेवल तथा सीसीसी कोर्सेस के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आरंभ हो गए हैं।
कृप्या 2 जुलाई से पूर्व आवेदन कर लर्निंग प्वाइंट या विकास भवन स्थित ज़िला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में निम्न अभिलेखों के साथ दो सेट में जमा करा दें।
1.ऑनलाइन आवेदन का सबमिटेड प्रिंटआउट।
2.आधार की कॉपी
3. जाति प्रमाणपत्र
4. आय प्रमाणपत्र
5. दसवीं पास का प्रमाण पत्र
6. बारहवीं पास का प्रमाण पत्र
7.दो फोटो
एप्लाई करने के लिए इस लिंक को खोलें।
https://www.obccomputertraining.upsdc.gov.in/
किसी असुविधा की स्थिति में सम्पर्क करें।
9837006600

Please spread in your circle/groups.

19/09/2022

खुश खबरी।

ओ लेवल करना हुआ अब आसान।
सरकार द्वारा एग्जाम का नया पैटर्न लागू कर दिया गया है।

थ्योरी के पेपर में सिर्फ OMR शीट भरनी है।
100 नंबर की थ्योरी में 33 नंबर पर पास होंगे।
100 नंबर के प्रेक्टिकल में 50 नंबर पर पास होंगे।
प्रेक्टिकल एग्जाम लर्निंग पॉइंट पर ही होता है।
नए रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर तक खुले हैं।
जनवरी 2023 में चार पेपर देकर कोर्स पूरा कर सकते हैं।

Registration date along with fee payment & verification for NIELIT O/A/B/C level Course for Jan 2022 exam cycle is re-op...
17/10/2021

Registration date along with fee payment & verification for NIELIT O/A/B/C level Course for Jan 2022 exam cycle is re-opened till 20th Oct. 2021".
https://student.nielit.gov.in/

30/07/2021

Person who can teach NIELIT latest & revised O syllabus.

Address

TP Nagar Chauraha, Nanak Chand Road, Near Airtel Office
Amroha
244221

Opening Hours

Friday 9am - 6pm
Saturday 10am - 4pm

Telephone

+919837006600

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Learning Point - doeacc Accredited posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Learning Point - doeacc Accredited:

Shortcuts

Share

Category