Rani Sushma Devi Mahila P.G. College, Amethi

Rani Sushma Devi Mahila P.G. College, Amethi Courses :
For UG - B.A. | B.COM. | B.Ed
For PG - M.A. ( Sociology & Home Science )

दिनांक 18 दिसम्बर को महाविद्यालय में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर महाविद्यालय क...
23/12/2025

दिनांक 18 दिसम्बर को महाविद्यालय में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० पूनम सिंह जी के मार्गदर्शन में "सुशासन के महत्व" विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने भाषण के माध्यम से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन एन०एस०एस० की कार्यक्रमाधिकारी डॉ० पूजा सिंह एवं श्रीमती प्रियंका मिश्रा ने किया।

दिनांक : 10 दिसंबर 2025 को महाविद्यालय में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। एन०एस०एस० के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्...
23/12/2025

दिनांक : 10 दिसंबर 2025 को महाविद्यालय में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। एन०एस०एस० के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान की प्राध्यापिका श्रीमती प्रियंका मिश्रा ने भारतीय संविधान के अंतर्गत वर्णित मूल अधिकारों के सापेक्ष मानवाधिकारों पर विस्तृत विवेचन प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ० पूनम सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकार और कर्तव्य दोनों संविधान में दिए गए हैं हमारा दायित्व है कि मूल कर्तव्य का पालन करते हुए अपने अधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर सभी प्राध्यापिकाएं और प्राध्यापक उपस्थित रहे। एन०एस०एस० कार्यक्रमाधिकारी डॉ० पूजा सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।


The entire RRSGI Amethi family extends its warmest and most respectful greetings to Hon’ble Maharaj Dr. Sanjay Sinh Ji, ...
12/11/2025

The entire RRSGI Amethi family extends its warmest and most respectful greetings to Hon’ble Maharaj Dr. Sanjay Sinh Ji, Chairman RRSGI Amethi & Former Union Minister, Govt. of India, on his birthday.

Wishing him a year filled with good health, happiness, and continued success.
His visionary leadership and unwavering commitment continue to inspire us all.

Happy Birthday, Maharaj Ji! 🎉🙏

महाविद्यालय के भूगोल विभाग में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसका मुख्य विषय "ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन, चुनौतियां और...
08/11/2025

महाविद्यालय के भूगोल विभाग में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसका मुख्य विषय "ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन, चुनौतियां और समाधान" रहा। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में आर०आर०पी०जी० कॉलेज अमेठी भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० उमेश सिंह उपस्थित हुए। आपने छात्राओं को बताया की ग्लोबल वार्मिंग की वजह से तापमान में निरन्तर वृद्धि हो रही है। मानव गतिविधियों जैसे - कोयला, पेट्रोल और गैस के अत्यधिक उपयोग तथा वनों की कटाई से जलवायु में परिवर्तन हो रहा है। साथ ही भारतीय संस्कृति पर आधुनिक समाज का प्रभाव कैसे पड़ रहा है यह भी बताया। समस्त कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० पूनम सिंह जी के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। साथ ही प्राचार्या जी ने भी बताया कि पिछले 200 वर्षों में सभी वैश्विक तापमान वृद्धि के लिए मानवीय गतिविधियां जिम्मेदार रही। अतिथि महोदय का स्वागत भाषण भूगोल विभाग से डॉ० पूजा सिंह ने किया एवं आभार प्रकाशन डॉ० वंदना सिंह ने किया कार्यक्रम का संचालन छात्रा खुशबू यादव ने किया, सरस्वती वंदना वाणिज्य की छात्रा साक्षी विश्वकर्मा एवं स्वागत गीत तनु ने किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

आज महाविद्यालय मे संस्कृत विभाग में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसका विषय, "भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति" इस संगोष्ठी में...
05/11/2025

आज महाविद्यालय मे संस्कृत विभाग में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसका विषय, "भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति" इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत माध्यमिक विद्यालय अमेठी की प्रधानाचार्या डॉ० नीलम तिवारी उपस्थित हुईं। आपने छात्राओं के बीच "भारतीय संस्कृति से परिचय कराया साथ ही भारतीय संस्कृति पर आधुनिक समाज का प्रभाव कैसे पड़ रहा है" यह भी बताया। समस्त कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० पूनम सिंह जी के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ, साथ ही प्राचार्या जी ने भी भारतीय संस्कृति का महत्व आज के आधुनिक युग में छात्राओं के लिए कितना उपयोगी है इसको विस्तार से बताया। अतिथि महोदया का स्वागत भाषण के रूप में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ० कंचना पाण्डेय ने किया एवं आभार प्रकाशन भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० पूजा सिंह ने किया समस्त कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय पंचम सेमेस्टर की छात्रा अस्मिता ने किया, सरस्वती वंदना वाणिज्य से तृतीय सेमेस्टर की छात्रा साक्षी विश्वकर्मा ने किया एवं स्वागत नृत्य प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सुनीता ने किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

‼️बैक पेपर हेतु आवश्यक सूचना ‼️
05/11/2025

‼️बैक पेपर हेतु आवश्यक सूचना ‼️

‼️परीक्षा फॉर्म हेतु आवश्यक सूचना ‼️
05/11/2025

‼️परीक्षा फॉर्म हेतु आवश्यक सूचना ‼️

🏃‍♂️ खेलो अमेठी 2025 🏃‍♀️माननीय महाराज डॉ. संजय सिंह जी के शुभ जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित —एथलेटिक्स प्रतियोगिता (बालक ए...
24/10/2025

🏃‍♂️ खेलो अमेठी 2025 🏃‍♀️
माननीय महाराज डॉ. संजय सिंह जी के शुभ जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित —
एथलेटिक्स प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग)

📅 दिनांक: 10 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025
📍 स्थान: डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी

➡️ पंजीकरण की अंतिम तिथि: 05 नवम्बर 2025
➡️ भागीदारी: केवल अमेठी विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी

📞 संपर्क सूत्र: 9451094088 | 9415495701

आइए, खेल भावना के साथ जुड़ें और बनें “खेलो अमेठी 2025” के गौरवशाली हिस्सा!

गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित हुई संगोष्ठी ---------------------------------------------आज महाविद्यालय में गृह विज्ञान...
18/10/2025

गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित हुई संगोष्ठी
---------------------------------------------
आज महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया , संगोष्ठी का विषय संतुलित आहार एवं पोषण था। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ पूनम कर्ण पधारीं। प्राचार्या डॉ पूनम सिंह के साथ डाक्टर पूनम कर्ण ने मां सरस्वती और राजर्षि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्या डॉ पूनम सिंह जी द्वारा डाक्टर पूनम कर्ण जी को शाल, प्रतीक चिन्ह और बुके देकर स्वागत किया गया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत छात्रा साक्षी पांडेय द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण डॉ प्रियंका त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। डॉ पूनम कर्ण ने छात्राओं को संतुलित आहार से संबंधित बहुत सारी जानकारियां दी तथा बताया कि महिलाओं में संतुलित आहार की कमी से बहुत सारे रोगों के उभरने की संभावनाएं बनती हैं जिसके कारण स्वास्थ्य और धन दोनों का नुक़सान होता है। इसलिए दैनिक जीवन में संतुलित आहार के माध्यम से बहुत सारी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।इस दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारे प्रश्न पूछे जिसका डॉ पूनम कर्ण जी ने सटीक और समयानुकूल जवाब देकर छात्राओं की जिज्ञासा को शांत भी किया। निश्चित रूप से इस संगोष्ठी से छात्राएं लाभान्वित हुईं। डॉ पूनम कर्ण जी ने महिलाओं से संबंधित बहुत सारे रोगों और उनके निदान पर विस्तृत विवेचन प्रस्तुत किया। आभार प्रकाशन पुनीता तिवारी ने ज्ञापित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापिकाएं और प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन छात्रा वंशिता मिश्रा ने किया।

🌸✨ Warmest birthday wishes to Hon’ble Rani Dr. Ameeta Sinh Ji, Vice Chairperson RRSGI & Ex. Minister, Govt. of U.P. 🌸✨Yo...
03/10/2025

🌸✨ Warmest birthday wishes to Hon’ble Rani Dr. Ameeta Sinh Ji, Vice Chairperson RRSGI & Ex. Minister, Govt. of U.P. 🌸✨

Your tireless dedication, compassionate leadership, and unwavering commitment continue to inspire us all. 🙏💐
May this year bring you abundant happiness, good health, and continued success in every noble endeavor. 🌟

आज महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। महा...
02/10/2025

आज महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्या० डॉ पूनम सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा अपने संबोधन में गांधी जी के सामाजिक चिंतन तथा शास्त्री जी की सादगी के प्रसंगों को उद्घाटित किया। शशांक त्रिपाठी, दिलीप सिंह, डॉ० कंचना पाण्डेय, श्रीमती कामना सिंह ने भी गांधी जी के शैक्षिक तथा आर्थिक विचारों से सभी को लाभान्वित किया। राजनीति विज्ञान की प्राध्यापिका प्रियंका मिश्रा ने गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर सभी प्राध्यापिकाएं और प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती किरन सिंह ने किया।

Address

Oppo. Devi Patan Mandir, Gauriganj Road
Amethi
227405

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rani Sushma Devi Mahila P.G. College, Amethi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Rani Sushma Devi Mahila P.G. College, Amethi:

Shortcuts

Share

Category