18/07/2025
🏆✨ गौरव का क्षण ✨🏆
*NEEL RUCHI KARATE ACADEMY* के होनहार खिलाड़ियों ने *मध्यप्रदेश स्टेट लेवल कराटे चैंपियनशिप (I.P.S Academy, इंदौर)* में शानदार प्रदर्शन करते हुए *15 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज* मेडल जीतकर *नील रुचि कराटे एकेडमी* के साथ महू का नाम रोशन किया।
प्रदेश के करीब *18 जिलों* से आए *300* से अधिक खिलाड़ियों के बीच हमारे *19 खिलाड़ियों* ने बेहतरीन खेल कौशल और समर्पण का परिचय दिया।
एकेडमी की दोनों संस्थापिका *नीलिमा तिवारी व रुचि रमारिया* ने कराटे कोच *सेन्सेई अभिषेक सिंह राठौर, मैनेजर महक वर्मा* एवं उनकी पूरी टीम के सभी खिलाड़ियों का पुष्प हार पहनाकर सम्मान किया, उनके कठिन परिश्रम और उपलब्धि की सराहना की, और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
साथ ही, *चेन्नई* में होने वाली *राष्ट्रीय प्रतियोगिता* के लिए चयनित खिलाड़ियों को विशेष रूप से अग्रिम शुभकामनाएँ दी गईं।
हमारी एकेडमी अपने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और जीत के जज़्बे पर गर्व करती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
- NEEL RUCHI Institute
&
- NEEL RUCHI Karate Academy 🥋🌟