22/01/2026
91 नैशनल पदक जीतकर डीएवी नैशनल स्पोर्ट्स में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर के छात्रों ने रचा इतिहास ।
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में डीएवी नैशनल स्पोर्ट्स बॉयज और गर्ल्स के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में श्री अजित सिंह शिखावत एस पी अम्बाला ने सभी डीएवी नैशनल स्पोर्ट्स विजेताओं को सम्मानित किया और उन्हें मैडल पहनाकर पुरस्कृत किया ।
मुख्यातिथि श्री अजित सिंह शिखावत एस पी अम्बाला ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत आवशयक है। ये बच्चों के चहुंमुखी विकास में सहायक है। खेलों से बच्चे जंहा अच्छा स्वास्थ्य पाते है वंही भविष्य में अनुशाषित व आत्मविश्वासी बनते है। उन्होंने कहा कि खेल भावना बच्चों में एकजुटता, अनुशासन , संयम व आत्मविश्वास जगाती है। विभिन खेलों में हमारे विद्यालय के बच्चे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे है। इस प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मैडल जीतने वाले सभी विद्यार्थियों को उन्होंने बधाई दी ।
स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने बताया कि इस बार डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के 98 बच्चों ने भाग लिया और अधिकतर बच्चों ने नेशनल प्रतियोगिता में कमाल का प्रदर्शन किया और मैडल प्राप्त किये । स्कूल के 45 खिलाड़ियों ने गोल्ड मैडल , 18 खिलाड़ियों ने सिल्वर मैडल और 28 खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज मैडल जीत कर कुल 91 पदक नैशनल प्रतियोगिता में जीते । प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और आगे भी इससे अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल और अपने राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विगत दिनों यह टूर्नामेंट दिल्ली, नोएडा, छतीसगढ़, हैदराबाद, रांची और हरिद्वार में सम्पन हुए।
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने इस कमाल के खेल प्रदर्शन पर स्कूल के खेल विभाग को बधाई दी और उनके अध्यापक अनिल बुरा, रणदीप गॉड, लवजोत सिंह ,सोनिका नैन, शिवानी, गौरव सैनी , वासु शर्मा, रविंद्र कुमार, हेमंत शर्मा को भी सम्मानित किया।
विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं ।
(गोल्ड मैडल विजेता ) - मुस्कान , आयेशा, नैंसी , रिया भाकर , रिद्धिमा , कृति , पायल , स्नेहजाना, जिज्ञासा , लावण्या , तरनप्रीत , हर्षिता , सारिका , मिष्ठी , रमनीत , नव्या , केशवी , पलक , पूनम , राशि , आराध्य , वृंदा , रिद्धि , आदित्या , अहम् किशोर , अदित , कोमलदीप सिंह , अनमोल कुमार मौर्य , मणि , अनमोल , जतिन , जियांश , सक्षम , अनुज , हर्ष ,कुणाल , जोएल रावत , नमन अग्गरवाल , हरसिमरत , पवित कुमार , सिमरप्रीत सिंह खरोर , अरिहान जोशी , युवराज सिंह , अभिनव तिवारी।
(सिल्वर मैडल विजेता) - गुरलीन , हर्षिता, सारिका , मोहिनी , आन्या , काकुल , आशिता , रुद्रा , कनिष्ठ चौधरी, सिद्धार्थ , इशांक , हर्ष ,वंश ,अक्ष ,वंश यादव , कियान , एमन अग्गरवाल।
(ब्रोंज मैडल विजेता) - वैष्णवी , आस्था , उपान्या , हर्षिता , सारिका , मिष्ठी , काकुल , कृषिका , आशिता , शिखा , स्वास्तिका , लक्ष्य राओ , रिधम , प्रभजोत सिंह , मणि , रमनदीप सिंह , चाहत , शुभांग रावत , रियांश , अमन , यथार्थ सिंह , हितेश सिंह , मयंक जोहर , ईशान त्रेहान , सिद्धार्थ , हर्ष।