सरस्वती शिशु मंदिर अम्बाह , मुरैना

  • Home
  • India
  • Ambah
  • सरस्वती शिशु मंदिर अम्बाह , मुरैना
 #दिशा_बोध_(व्यक्तित्व विकास शिविर) 2025** सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अम्बाह, जिला-मुरैना विद्या भारती मध्य भारत प्रान्त ...
16/10/2025

#दिशा_बोध_(व्यक्तित्व विकास शिविर) 2025**
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अम्बाह, जिला-मुरैना
विद्या भारती मध्य भारत प्रान्त की योजनानुसार विद्यालय के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के भैया -बहिनों के #व्यक्तित्व_विकास हेतु दिनांक 15.10.2025 दिन बुधवार को अटल स्मारक पार्क का भ्रमण कराया l जहां भैया- बहिनों ने विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों के बारे में अपने अपने अनुभव कथन प्रस्तुत कर उनके बारे में विस्तार से चर्चा की एवं शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए जिम का भ्रमण कराया l आचार्य श्री सुनील जी शर्मा ने बताया कि जिम एक ऐसी जगह है जहां पर व्यायाम करने के विभिन्न उपकरण होते हैं जो स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बनाए रखने में हमारी मदद करते हैं जिससे तनाव कम होता है और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है l इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री सुनील जी शर्मा, श्री रामसेवक जी राठौर, उपस्थित रहे।

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अम्बाह, जिला - मुरैना* विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की योजनानुसार सरस्वती शिशु मंदिर पचोर मे...
06/10/2025

*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अम्बाह, जिला - मुरैना*
विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की योजनानुसार सरस्वती शिशु मंदिर पचोर में आयोजित संस्कृति महोत्सव 2025 में बहिन आराध्या शर्मा ने स्वरचित कविता में प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है l
आगे क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिनिधित्व करेगी l
यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। बहिन को क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता सम्मिलित होने के लिए विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं!
🎊🎉✨💫🌸🥇🌸💫🎊🎉

*पं. रामप्रसाद बिस्मिल शिक्षा समिति की  #साधारण_सभा बैठक सम्पन्न*  25 सितम्बर 2025 दिन गुरुवार  *सरस्वती शिशु विद्या मंद...
26/09/2025

*पं. रामप्रसाद बिस्मिल शिक्षा समिति की #साधारण_सभा बैठक सम्पन्न*
25 सितम्बर 2025 दिन गुरुवार
*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अम्बाह* में पं. राम प्रसाद बिस्मिल शिक्षा समिति की साधारण सभा बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लक्ष्मण जी वर्मा ने की। मुख्य अतिथि श्री मुकुट बिहारी जी शर्मा *(विभाग समन्वयक ग्वालियर विभाग)* , श्री विवेक जी वर्मा *(सदस्य सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान)* , श्री पंकज जी गुप्ता *(जिला प्रतिनिधि , मुरैना)* रहे। एवं समिति के सभी माननीय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व प्रार्थना के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय के प्राचार्य श्री राधाबल्लभ जी शर्मा ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया गया। बैठक में विद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन श्री उम्मेद सिंह जी तोमर *(सचिव पं. रामप्रसाद बिस्मिल शिक्षा समिति )* द्वारा किया गया।
बैठक में विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं विद्यालय विकास योजनाओं व आगामी सत्र के लिए नवाचारों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । समिति के समस्त माननीय सदस्यों ने विद्यालय की प्रगति एवं विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए तथा उनके क्रियान्वयन की दिशा में रूप रेखा निर्धारित की गई। विद्यालय सचिव ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

 # ैम्प_समापन_समारोह सरस्वती शिशु मन्दिर अम्बाह द्वारा संचालित सरस्वती शिशु वाटिका में विगत 1 माह से आयोजित ग्रीष्मकालीन...
31/05/2025

# ैम्प_समापन_समारोह
सरस्वती शिशु मन्दिर अम्बाह द्वारा संचालित सरस्वती शिशु वाटिका में विगत 1 माह से आयोजित ग्रीष्मकालीन गतिविधियाँ डांस, रंगोली, मेहँदी, जूडो कराटे computer Classes का आज समापन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता- श्री सुरेश जी गुप्ता (कैमिस्ट)
मुख्य अतिथि- श्री देवेन्द्र जी सखवार (विधायक अम्बाह)
विशिष्ट अतिथि- श्री मुकुट बिहारी जी शर्मा (विभाग समन्वयक ग्वालियर विभाग)
अन्य समिति पदाधिकारी श्री उम्मेद सिंह जी तोमर (सचिव) , श्री सुरेश जी अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) श्री सुरेश जी गुप्ता रस्सी वाले विद्यालय प्राचार्य राधा वल्लभ जी शर्मा ,श्रीमती संगीता अग्रवाल दीदी, श्रीमती शोभा चतुर्वेदी दीदी एवं समस्त आचार्य परिवार एवं अभिभावक बंधु भी उपस्थित रहे ।

24/05/2025

Address

KHAJURI Road KHERE VALE BABA KE SAMANE
Ambah
7879146114

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सरस्वती शिशु मंदिर अम्बाह , मुरैना posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to सरस्वती शिशु मंदिर अम्बाह , मुरैना:

Shortcuts

Share

Category