SHERA CLUB

SHERA CLUB For the welfare of students....

13/02/2016
30/01/2016

इलहाबाद हाई कोर्ट ने ऐतिहासिक टिप्पणी में कहा है कि अधिकारियों, नेताओं और जजों के बच्चों को अनिवार्य रूप से सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए

30/01/2016

अभी तक एक बार भी ड्यूटी मिस नहीं की

'ज़ीका' की चपेट में आ सकते हैं 40 लाख लोगविश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि अमरीकी महादेश में 30 से ...
28/01/2016

'ज़ीका' की चपेट में आ सकते हैं 40 लाख लोग
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि अमरीकी महादेश में 30 से 40 लाख लोग ज़ीका वायरस से संक्रमित हो सकते हैं.
संगठन का कहना है कि अधिकतर मामलों में इस संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं देंगे, लेकिन इसका असर बच्चों के दिमाग़ पर पड़ सकता है.
ज़ीका वायरस के व्यापक रूप से फैलने की खबरों के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक आपातकालीन टीम का गठन किया है.
ज़ीका वायरस से पीड़ित गर्भवती महिलाएं ऐसे शिशुओं को जन्म देती हैं जिनका मस्तिष्क पूरी तरह विकसित नहीं हो पाता. ब्राज़ील में पिछले कुछ समय से छोटे सिर के साथ पैदा होने वाले बच्चों के मामले बढ़े हैं.
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक मार्ग्रेट चान ने कहा कि ज़ीका वायरस भयंकर रूप ले रहा है.
ये आपातकालीन टीम सोमवार को बैठक कर ये तय करेगी की क्या ज़ीका को इबोला की तरह वैश्विक आपातकाल की तरह लिया जाना चाहिए.
पिछली बार डब्ल्यूएचओ ने पश्चिम अफ्रीका में इबोला के भीषण संक्रमण के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित किया था. इबोला से दुनियाभर में 11 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हुई थी.
इससे पहले, अमरीकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर तुरंत ज़रूरी क़दम नहीं उठाए गए, तो ज़ीका वायरस भयानक महामारी का रूप ले सकता है.
अमरीकी मेडिकल संस्थान की पत्रिका में डेनियल आर लूसी और लॉरेंस ओ गॉस्टिन ने लिखा है कि अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन इबोला की तरह इस वायरस से भी लड़ने में नाकाम रहा तो हजारों ज़िंदगियां दांव पर लग जाएंगी.
बताया गया है कि ज़ीका वायरस को ख़त्म करने के लिए वैक्सिन तैयार करने में दो साल लग सकते हैं, जबकि दुनिया के कोने-कोने में इसे उपलब्ध होने में एक दशक जितना लंबा समय भी लग सकता है.
ज़ीका वायरस से पीड़ित गर्भवती महिलाएं ऐसे शिशुओं को जन्म देती हैं जिनका मस्तिष्क पूरी तरह विकसित नहीं हो पाता.
ब्राज़ील में इस वायरस के फैलने से लोगों में दहशत है. यहां इससे हज़ारों लोग संक्रमित हो चुके हैं. यहां से ये वायरस क़रीब 20 अन्य देशों में पहुंच चुका है.
राष्ट्रपति दिल्मा रुसेफ़ ने वायरस से लड़ने में लैटिन अमरीका के लोगों से एकजुटता दिखाने की अपील की है.

अमरीकी वैज्ञानिकों ने डब्ल्यूएचओ से कहा ज़ीका वायरस से निपटने में देरी न करें.

22/01/2016
21/01/2016

TryLife the drama you control...

17/01/2016

गाँव के कुएँ पर 3 महिलाएँ पानी भर रही थीं।

तभी एक महिला का बेटा वहाँ से गुजरा।
उसकी माँ बोली---" वो देखो, मेरा बेटा,
इंग्लिश मीडियम में है। "

थोड़ी देर बाद दूसरी महिला का पुत्र गुजरा।
उसकी माँ बोली---" वो देखो मेरा बेटा,
सीबीएसई में है। "

तभी तीसरी महिला का पुत्र वहाँ से गुजरा,
दुसरे बेटों की तरह ही उसने भी अपनी माँ को देखा
और माँ के पास आया।
पानी से भरी गघरी उठाकर उसने अपने कंधे पर रखी,
दुसरे हाँथ में भरी हुई बाल्टी सम्हाली और
माँ से बोला---" चल माँ, घर चल। "

उसकी माँ बोली---" ये सरकारी हिंदी स्कूल में पढता है। "
उस माँ के चेहरे का आनंद देख बाकी दूसरी
दो महिलाओं की नजरें झुक गईं।

निशुल्क शिक्षा,अच्छे संस्कार!!
सरकारी हिंदी विध्यालय !

17/01/2016

very classical rhythm

12/01/2016

Above: Swami Vivekananda in Chicago, 1893 On the photo, Swamiji has written in Bengali, and in English: “One infinite pure and holy—beyond thought beyond qualities I bow down to thee” - Swami Vivekananda

27/12/2015

प्रभु मोरे अवगुण चित न धरो ।
समदरसी है नाम तिहारो चाहे तो पार करो ॥
एक लोहा पूजा में राखत एक घर बधिक परो ।
पारस गुण अवगुण नहिं चितवत कंचन करत खरो ॥
एक नदिया एक नाल कहावत मैलो ही नीर भरो ।
जब दौ मिलकर एक बरन भई सुरसरी नाम परो ॥
एक जीव एक ब्रह्म कहावे सूर श्याम झगरो ।
अब की बेर मोंहे पार उतारो नहिं पन जात टरो ॥

Address

Allahabad

Telephone

09452368452

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SHERA CLUB posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to SHERA CLUB:

Shortcuts

Share