26/01/2026
Asha ITI
ITI COLLAGE
26/01/2026
Happy Republic Day
14/01/2026
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं ढेर सारी बधाई
01/01/2026
*नव वर्ष 2026 – 'कौशल से ही आत्मनिर्भरता'*
"हुनर है तो कद्र है"
जैसे ही हम वर्ष 2026 के गौरवशाली सवेरे का स्वागत कर रहे हैं, आशा आईटीआई परिवार अपने सभी प्रशिक्षुओं (Trainees) को हार्दिक बधाई देता है। नया साल केवल कैलेंडर बदलने का नाम नहीं है, बल्कि यह नई तकनीकों को सीखने और अपने हाथों के हुनर को और तराशने का एक नया अवसर है।
2026: तकनीकी कौशल का वर्ष
आज के दौर में उद्योग जगत (Industry) तेजी से बदल रहा है। इस वर्ष हमारा मुख्य केंद्र 'इंडस्ट्री 4.0' की चुनौतियों के लिए अपने छात्रों को तैयार करना है। हम केवल सर्टिफिकेट देने में नहीं, बल्कि ऐसे कुशल कारीगर और टेक्नीशियन बनाने में विश्वास रखते हैं जो देश की प्रगति में सीधा योगदान दे सकें।
* *कैंपस प्लेसमेंट और स्वरोजगार:* हमारा लक्ष्य है कि विगत वर्ष 2025 की भांति 2026 में हमारे अधिक से अधिक छात्रों का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों में हो और कई छात्र अपना स्वयं का स्टार्टअप या वर्कशॉप शुरू करें।
*प्रशिक्षुओं के लिए संदेश*
नौजवान साथियों, भारत एक युवा देश है और आपकी कुशलता ही इस देश की असली शक्ति है। आईटीआई की शिक्षा आपको जमीन से जोड़ती है और आत्मनिर्भर बनाती है। इस साल अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दें कि 'आशा आईटीआई' का हर छात्र हुनर का सच्चा पारखी है। *"हाथों में हुनर, आँखों में सपने,मेहनत की राह पर, चल पड़ें हम अपने।*
> 2026 की यह नई शुरुआत,
> लाएगी तरक्की और खुशियों की सौगात।"
19 नवंबर 2025 को आशा आईटीआई में जीएमआर ग्रुप
द्वारा पुनः एक बार प्लेसमेंट किया गया जिसमें छात्रों को संस्थान के ही तहसील हंडिया प्रयागराज में ही नियुक्त किया गया। प्रतिभागी छात्र लगभग 145 रहे और 52 छात्रों को चयनित किया गया।
#प्रयागराजसंगम
#प्रयागराज
#हंडिया
#इलेक्ट्रिक
#जॉब
#भदोही
18/11/2025
मेगा प्लेसमेंट ड्राइव
आशा आई.टी.आई. में अब आपके तहसील में रोजगार देने का लक्ष्य चल रहा है।
केंपस प्लेसमेंट में हंडिया में जॉब का अवसर प्राप्त करें।
अब कहीं दूर नहीं आपके अपने तहसील हंडिया , फूलपुर एवं जिले प्रयागराज में आपको नौकरी प्राप्त होगी।
कंपनी
GMR Power & Urben Infrastructure Limited
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
मासिक CTC - 18500 / माह
दिनांक: 19 नवंबर 2025
साक्षात्कार और लिखित परीक्षा का स्थान
आशा आई.टी.आई,
NH -19 GT ROAD से धोवहां रोड पर , (हिंगुनगर मार्केट) हंडिया प्रयागराज।
#प्रयागराजसंगम #प्रयागराज #जॉब #इलेक्ट्रिक #भदोही #हंडिया
09/08/2025
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं ढेर सारी बधाई...
07/07/2025
📢 नामांकन प्रारम्भ 2025-27
बदलाव की ओर पहला कदम - आशा आई.टी.आई 🚀
🔧 कौशल से बनेगा भविष्य, रोज़गार होगा सुनिश्चित! 💼
🎓 उपलब्ध ट्रेड:
⚡ इलेक्ट्रीशियन
🛠️ फिटर
👉 आइए आज ही आशा आई.टी.आई में प्रवेश लें और अपने सुनहरे भविष्य की शुरुआत करें!
📞 हेल्पलाइन: 9919515386,9919515389
#नामांकन2025 #रोज़गार #कौशल_भारत #प्रयागराज
23/06/2025
|| फिक्र की छोड़ो बात । T। है आपके साथ ||
🎯 कम समय में जॉब पाना चाहते हैं?
तो अब करें नामांकन ASHA I.T.I. में!
🔧 संस्थान में उपलब्ध ट्रेड:
👉 इलेक्ट्रीशियन (2 वर्षीय)
👉 फिटर (2 वर्षीय)
📢 आज ही संपर्क करें नामांकन के लिए!
📞 हेल्पलाइन: 9919515386, 9919515389
🏫 ASHA I.T.I., (HINGUNAGR MARKET) DHOBHA ROAD,HANDIA ,PRAYAGRAJ
🏫📚🖋️ 📖🖋️📔📚
21/06/2025
मानवाधिकार सरंक्षण संगठन की तरफ से "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं।
“स्वस्थ मानव, सशक्त समाज – योग से जीवन का उत्थान”
मानवाधिकार संरक्षण संगठन
की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समर्पित संदेश:
आज के इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर, मानवाधिकार संरक्षण संगठन मानव मात्र के शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराते हुए एक सशक्त और स्वस्थ समाज की दिशा में योग के महत्व को रेखांकित करता है।
योग केवल शरीर को मोड़ने या सांस को साधने की क्रिया नहीं है,
यह आत्मा से परमात्मा की ओर जाने का मार्ग है।
यह जीवन की उस धारा से जोड़ता है जहाँ
मन शांत, हृदय निर्मल और शरीर समर्थ बनता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित द्विवेदी जी का यह दृढ़ मत है कि
“स्वास्थ्य एक मौलिक मानवाधिकार है, और योग उसका सबसे सुलभ साधन।”
आज जब विश्व तनाव, अवसाद, और अस्वस्थ जीवनशैली की पीड़ा से जूझ रहा है,
योग एक ऐसी प्रकाश-किरण है जो भीतर के अंधकार को हरती है,
व्यक्ति को न्याय, सहिष्णुता और आत्मबोध के पथ पर अग्रसर करती है।
मानवाधिकार संरक्षण संगठन यह संदेश देता है कि—
जिस प्रकार रोटी, कपड़ा और मकान हर मानव का अधिकार है,
उसी प्रकार योगिक जीवनशैली भी प्रत्येक मानव के लिए
एक गरिमामयी, संतुलित और स्वतंत्र जीवन जीने का आधार बननी चाहिए।
हम सभी का यह कर्तव्य है कि—
योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें,
बल्कि इसे जीवन की दिनचर्या और नैतिक चेतना में उतारें।
“जब हर मानव होगा स्वस्थ, तभी हर अधिकार होगा सुरक्षित।”
इसी भावना के साथ
मानवाधिकार संरक्षण संगठन
आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मंगलकामनाएँ प्रेषित करता है।
🕉️
“योग करें, मानवता की रक्षा करें।”
अमित द्विवेदी (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
प्रबन्धक: आशा प्राइवेट आईटीआई
आशा पब्लिक स्कूल
अमित द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार संरक्षण संगठन #प्रयागराज #मानवाधिकार
11/06/2025
ADMISSIONS OPEN 2025-26
TURN YOUR DREAMS INTO REALITY
JOIN MOST DEMANDING TRADES IN ITI
👉ELECTRICIANS (2 YEARS)
👉FITTER (2 YEARS)
Let's get in touch to enroll at ASHA ITI today.
हेल्पलाइन - 9919515386, 9919515389
#प्रयागराज
01/06/2025
“अशा आई टी आई “कालेज में 29 मई को बृहद् रोजगार मेला सफल रहा ।
“रोज़गार मेले की सफलता में विद्यालय प्रबंधक Amit Dwivedi जी एवं प्राचार्य Santosh Yadav जी का सराहनीय योगदान”
हंडिया तहसील के हिंगूनगर मार्केट, धोवहां रोड स्थित आशा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित रोज़गार मेला, न केवल युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ, बल्कि यह मेला क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने का एक सफल मंच भी बनकर उभरा।
इस महत्त्वपूर्ण आयोजन की सफलता में विद्यालय प्रबंधक महोदय का विशेष योगदान सराहनीय रहा, जिनकी कुशल योजना, दूरदृष्टि और अथक प्रयासों से यह मेला क्षेत्र के 222 प्रतिभागियों के लिए एक सुनहरा अवसर बना। जिसमें से 156 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में हुआ, पिछले 21 मई को 70 छात्रों का चयन देश के सुप्रसिद्ध कंपनी सुजुकी मोटर्स में हुआ,जो स्वयं इस आयोजन की सफलता का जीवंत प्रमाण है।
संस्थान के आदरणीय प्रबंधक श्री अमित द्विवेदी जी एवं प्रधानाचार्य श्री संतोष यादव जी के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त करता हैं, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनका सकारात्मक दृष्टिकोण, युवाओं के प्रति स्नेह और शिक्षण के साथ-साथ रोजगारोन्मुख पहल की भावना अनुकरणीय है।
इस आयोजन के माध्यम से न केवल युवाओं को नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिला, अपितु उन्हें अपने कौशल को पहचान कर स्वरोजगार की दिशा में बढ़ने की प्रेरणा भी मिली। इस समर्पित प्रयास के लिए समस्त आयोजन समिति, शिक्षकों एवं सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों के प्रति भी कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।
आप सभी के सतत सहयोग से ही समाज के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल और सशक्त बन सकेगा।
🙏 धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ 🙏
रोजगार परक आई टी आई आशा आई टी आई