08/01/2022
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में अब आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct in UP) लागू हो चुकी है
UP Election 2022 Schedule Model Code of Conduct in UP: उत्तर प्रदेश में चुनाव (UP Election 2022) की तारीखों के ऐलान से पहले आदर्श चुनाव सहिंता तत्काल प्रभाव से यूपी समेत सभी पांचों राज्यों में लागू हो गई है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के दौरान ही चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य में आदर्श आचार संहिता (Code of Conduct in UP) लागू हो गई है. राज्य में स्वतंत्र चुनाव के लिए आचार संहिता (Model Code of Conduct) का पालन करना सभी राजनैतिक दलों की जिम्मेदारी होती है. पिछली बार यानी साल 2017 में 4 जनवरी को चुनाव की घोषणा हो गई थी और 36 दिनों बाद यानी 11 फरवरी से 8 मार्च तक सात चरणों में वोटिंग हुई थी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनाव (UP Election 2022) की तारीखों का ऐलान हो गया है. उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से चुनाव की शुरुआत हो रही है और 7 फरवरी तक चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होंगे और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. यूपी चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश में आदर्श चुनाव सहिंता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा नेने कहा कि राज्य में आदर्श आचार संहिता (Code of Conduct in UP) लागू हो गई है. राज्य में स्वतंत्र चुनाव के लिए आचार संहिता (Model Code of Conduct) का पालन करना सभी राजनैतिक दलों की जिम्मेदारी होती है. पिछली बार यानी साल 2017 में 4 जनवरी को चुनाव की घोषणा हो गई थी और 36 दिनों बाद यानी 11 फरवरी से 8 मार्च तक सात चरणों में वोटिंग हुई थी.
एक नजर में उत्तर प्रदेश चुनाव का पूरा कार्यक्रम
पहला फेज: 10 फरवरीदूसरा फेज-14 फरवरीतीसरा फेज- 20 फरवरीचौथा फेज- 23 फरवरीपांचवां फेज- 27 फरवरीछठा फेज- 3 मार्चसातवां फेज- 7 मार्च
अब जब उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता (UP Mein Achar Sahinta) लागू हो गई है, तो राजनीतिक दल से लेकर आम मतदाता तक को भी इसका पालन करना होगा.