10/10/2025
संकुल विज्ञान मेला – 2025 🧠
📍 स्थान – सी. बी. गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ, अलीगढ़
दिनांक – 23 सितम्बर 2025
सी. बी. गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ, अलीगढ़ में संकुल विज्ञान मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ✨सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैर रोड, अलीगढ़✨ के प्रतिभाशाली छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
ATL की कुछ उपलब्धियां
🔺 विज्ञान मॉडल (सेंसर)(बाल वर्ग) – देव राजपूत एवं मोनू चौधरी → द्वितीय स्थान
🔺 विज्ञान मॉडल (सोलर)(बाल वर्ग) – स्वास्तिक वार्ष्णेय → प्रथम स्थान
🔺 विज्ञान मॉडल (सेंसर)(किशोर वर्ग) – नैतिक शर्मा → तृतीय स्थान
🔺प्रदर्श विज्ञान (इनोवेशन)(किशोर वर्ग) – युवराज सिंह → प्रथम स्थान
🔺विज्ञान मॉडल (सेंसर)(तरुण वर्ग) – चिराग वार्ष्णेय → तृतीय स्थान
🔺विज्ञान मॉडल (इनोवेशन)(तरुण वर्ग) – कार्तिक चौहान → तृतीया स्थान
🌹 बधाई एवं शुभकामनाएँ
स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं आचार्य को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय प्रकाश शर्मा एवं शैक्षिक प्रभारी श्री अशोक कुमार ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजीव अग्रवाल एवं अध्यक्षा डॉ. उमेश कुमारी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को निरंतर परिश्रम और लगन से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर विज्ञान विभाग के सभी आचार्य एवं आचार्या बहिनों ने खुशी प्रकट की।
Agrawal
#विद्याभारती
12/08/2025
Saraswati Vidya Mandir Sr Sec School Khair Road Aligarh
Creative Minds Celebrating
Atal Tinkering Day 2025
Agrawal
#विद्याभारती
05/08/2025
Saraswati Vidya Mandir Sr. Sec. School, In ATL Lab, students working on AI chatbot, Automatic garbage collector, voice control bluetooth control smart car and stress management device.
Agrawal
#विद्याभारती
26/05/2025
School organising summer camp, students take part in ATL and work on different projects.
#विद्याभारती
10/05/2025
In ATL Lab students are working on Automated distance measurement system using an ultrasonic sensor.
Rajeev Agrawal
#विद्याभारती
31/10/2024
#विद्याभारती Rajeev Agrawal Umesh Kumari Rajeev Agrawal Rajeev Agrawal Bjp Dr. Umesh Kumari @
10/07/2024
सरस्वती विद्या मंदिर, गोंडा मोड़, खैर रोड में अटल टिंकरिंग लैब के 5 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ।
इसमें शिक्षक सॉल्यूशन से आए प्रशिक्षक अनूप मिश्रा ने विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के विषय में सिखाया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवीर सिंह ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब के इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने 5 दिन तक रोबोटिक्स के विषय में जाना और स्वयं प्रयास करके मशीन बनाईं।
विद्यालय के प्रबंधक राजीव अग्रवाल ने सभी बच्चों के द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने जिस तरह रोबोटिक्स को समझा और स्वयं भी प्रयोग किए , ये उनके भविष्य में तकनीकी ज्ञान के लिए बेहतर रहेगा।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार, शिक्षक चंद्रप्रकाश पांडेय, सतेंद्र सिंह, जितेंद्र सैनी, पुनीत राजपूत, विपिन सारस्वत, सचिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Innovation Mission
Aayog
06/07/2024
विद्यार्थियों ने लिया रोबोटिक्स का ज्ञान
अलीगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर, गोंडा मोड़, खैर रोड में अटल टिंकरिंग लैब के 5 दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत आज शिक्षक सॉल्यूशन से आए प्रशिक्षक अनूप मिश्रा ने प्रशिक्षण दिया।
इसमें विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के विषय में सिखाया गया।
अनूप मिश्रा ने कहा कि रोबोटिक्स विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी का एक संयोजन है। ये मानव क्रियाओं की नकल करता है। भविष्य में रोबोटिक्स की मांग बढ़ेगी इसीलिए हमें अभी से भविष्य के लिए तैयार रहना होगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवीर सिंह ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित करती है। ये ऐसे साधन उपलब्ध कराती है जिसमें विद्यार्थी तकनीकी को समझ सकें।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार, शिक्षक चंद्रप्रकाश पांडेय, सतेंद्र सिंह, जितेंद्र सैनी, विपिन सारस्वत, सचिन शर्मा आदि उपस्थित रहे