12/05/2026
NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द होने की सूचना
इमेज के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई, 2026 को आयोजित की गई NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है।
मुख्य विवरण:
पुनः परीक्षा (Re-exam): परीक्षा अब फिर से आयोजित की जाएगी। नई तारीखों की घोषणा जल्द ही अलग से की जाएगी।
असर: इस फैसले से देश भर के उन लाखों मेडिकल उम्मीदवारों पर असर पड़ेगा जो परीक्षा के अपडेट का इंतज़ार कर रहे थे।
CBI जांच: भारत सरकार ने परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं और आरोपों की गहन जांच के लिए इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है।
08/05/2026
श्रीमान मनीष जी भादू RES अधिकारी महोदय के गृह प्रवेश और पिताश्री श्रीमान रामनाथ जी भादू का सेवानिवृत्ति समारोह मेड़ता सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मेरा साफा फनाकर सम्मान किया उसके लिए भादू परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद
24/03/2026
अभिभावकों से निवेदन है कि शांति और संयम बनाए रखें। राजस्थान बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम आज आने वाला है। विद्यार्थी जीवन में अत्यधिक तनाव और मानसिक दबाव का सामना करने से जीवन भर तनाव नियंत्रण करना कठिन हो सकता है। राजस्थान बोर्ड के दसवीं के परिणाम और उसके प्राप्तांकों को अधिक महत्व देना उचित नहीं है। मेरे विचार से, औसत बुद्धिलब्धि वाले बच्चे मेहनत से जीवन में सफल हो सकते हैं, भले ही वे 10वीं और 12वीं में अधिक अंक न ला पाएं। मैंने देखा है कि वर्तमान समय में 70% से अधिक अंक लाने वाले छात्र भी अधिक अंकों की अपेक्षा से दुखी रहते हैं, जबकि हम लोग केवल डिवीजन देखकर प्रसन्न होते थे।
22/03/2026
कितने शिक्षक साथी इस बात से सहमत है कमेंट करके जरूर बताएं
07/03/2026
अभिमन्यु सेंगवा के भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन पर गांव घाणामगरा के जाट परिवार और माता-पिता को समस्त समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं।
07/03/2026
ग्राम कांटिया, खींवसर विधानसभा निवासी श्री धीरज चौधरी (पुत्र श्री पुनाराम जी छिणंग) का UPSC में 579वीं रैंक से चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी इस सफलता का श्रेय आपकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प को जाता है।
#धीरज_चौधरी
#धीरज
07/03/2026
अनुज अग्निहोत्री जी को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल करने पर बहुत-बहुत बधाई! आपकी इस शानदार उपलब्धि के द्वारा आपने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे समाज को भी गौरवान्वित किया है। एक कुशल प्रशासक के रूप में राष्ट्र निर्माण में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी, ऐसी हमारी शुभकामनाएँ हैं। आपकी उपलब्धि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणादायक होगी।
#अनुज_अग्निहोत्री
#अनुज
#अग्निहोत्री