SVM KN AGRA Official

  • Home
  • SVM KN AGRA Official

SVM KN AGRA Official संस्कार, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पित

युवा छात्र संसद में नारी शक्ति वंदन पर हुई जबरदस्त बहस-ऐसे आयोजनों से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता- विश्वेन्द्र चौहानआग...
16/05/2026

युवा छात्र संसद में नारी शक्ति वंदन पर हुई जबरदस्त बहस
-ऐसे आयोजनों से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता- विश्वेन्द्र चौहान
आगरा। यह न असली लोकसभा थी और न असली राज्यसभा लेकिन उनके प्रतिरूप में आगरा के 16 इंटरमीडियेट स्कूलों के 105 विद्यार्थी पक्ष-विपक्ष की ओर से जिस प्रकार बहस कर रहे थे उसका स्तर किसी भी प्रकार कम नहीं था। सरस्वती लीडरशिप डवलपमेंट काउंसिल द्वारा दो दिवसीय स्वस्ति नीति समिट का आयोजन मॉडल यूनाईटेड नेशन कार्यक्रम के तहत सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर आगरा में प्रारंभ हुआ। एसएलडीसी के चेयरमैन अनंत विश्वेंद्र सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन युवा छात्रों में नेेतृत्व के गुण विकसित करता है। विद्यार्थियों के बीच देश हित के मुद्दों पर स्वस्थ बहस करके एक राय पर पहुंचने की समझ विकसित करने में ऐसे आयोजन बहुत जरूरी हैं।
इस आयोजन में लोकसभा के स्पीकर वेदांश चतुर्वेदी और विधानसभा के स्पीकर ऋतिक सिंह के अपने-अपने सदनों का सफलता पूर्वक संचालन किया और मीडिया का नेतृत्व हर्ष भारद्वाज ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चतुर्वेदी ने सभी का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक संयोजक मंडल में तरुण कुमार सिंह, सुनील चौधरी, भूपेन्द्र राधव और अतुल सक्सैना तथा छात्र संयोजक मंडल में कृष्णा त्यागी, ओजस चतुर्वेदी और परम सत्संगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति के समर सिंह, लोकेश त्यागी, ऋषभ अग्रवाल, शिवांग पाराशर, दिव्यांश वार्ष्णेय, मानव गौतम, दीपक बघेल और शांतनु ने सहयोग किया। विद्यालय के प्रबंधक अमित अग्रवाल, सीए महेन्द्र गर्ग, विजय गोयल, राकेश मंगल, एड़. विवेक शर्मा, डीजीसी क्राईम राधाकृष्ण गुप्ता और एडीजीसी देवी सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

आज दिनांक 14-5-2026 को सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर ,आगरा में वीर सावरकर जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई कार्यक्रम का ...
14/05/2026

आज दिनांक 14-5-2026 को सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर ,आगरा में वीर सावरकर जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमान अमित चतुर्वेदी और उप- प्रधानाचार्य अरविंद मिश्रा जी ने वीर सावरकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया इसी श्रृंखला में विद्यालय के छात्रों द्वारा वीर सावरकर जी के चरित्र और वीरता को दर्शाते हुए उनके जीवन वृतांत पर आधारित कुछ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र कुमार, शिवाकांत लवानिया और सुमित जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा । कार्यक्रम का संचालन कक्षा दसवीं के छात्र धनंजय आनंद जैन ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य जी ने वीर सावरकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शो और जीवन मूल्यों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।

सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा में स्काउट नेशनल कैंप के छात्रों को नेशनल जम्बूरी के प्रमाण - पत्र आज श्रीमान प्रधाना...
13/05/2026

सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा में स्काउट नेशनल कैंप के छात्रों को नेशनल जम्बूरी के प्रमाण - पत्र आज श्रीमान प्रधानाचार्य अमित चतुर्वेदी जी द्वारा वितरित किये गये! प्रथम एवं द्वितीय सोपान के भी प्रमाण पत्रों को छात्रों को वितरण किए गया। स्काउट मास्टर शिवकांत लवानिया जी ,सुजीत कुमार मालोनिया जी को भी स्काउट के एडवांस्ड ,बेसिक कैंप के प्रमाण पत्र दिए गए। प्रधानाचार्य जी द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
श्रीमान अरविंद मिश्रा (उपप्रधानाचार्य) ,श्री ज्ञानेंद्र तिवारी जी,श्री सुनील चौधरी जी उपस्थित रहे।

आज The Institute of Company Secretaries of India के ICSI Agra Chapter द्वारा Saraswati Vidya Mandir kamla nagar में मेगा...
09/05/2026

आज The Institute of Company Secretaries of India के ICSI Agra Chapter द्वारा Saraswati Vidya Mandir kamla nagar में मेगा कैरियर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आगरा चैप्टर के अध्यक्ष CS Anuj Ashok ने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार एक स्पष्ट विज़न, लक्ष्य निर्धारण और सतत प्रयासों के माध्यम से वे अपने करियर को नई दिशा दे सकती हैं। साथ ही उन्होंने The Institute of Company Secretaries of India के प्रतिष्ठित Company Secretary Profession के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समझाया कि छात्राएँ इस प्रोफेशन में अपने लिए उत्कृष्ट संभावनाएँ कैसे विकसित कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशन न केवल कॉर्पोरेट जगत में सम्मानजनक स्थान प्रदान करता है, बल्कि नेतृत्व, विधिक ज्ञान और प्रबंधन कौशल विकसित करने का एक सशक्त माध्यम भी है। सैकड़ों छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने करियर से संबंधित अनेक जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
वर्तमान समय में Company Secretary Profession कॉर्पोरेट जगत के सबसे प्रतिष्ठित एवं सम्मानजनक प्रोफेशनों में से एक है। यह एक ऐसा पेशेवर कोर्स है जिसकी आज लगभग प्रत्येक कंपनी को आवश्यकता होती है, क्योंकि कंपनी सेक्रेटरी कॉर्पोरेट कानूनों के अनुपालन, सुशासन, विधिक परामर्श तथा प्रबंधन को प्रभावी दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि इस क्षेत्र में योग्य पेशेवरों की मांग निरंतर बढ़ रही है और युवाओं के लिए यह एक उत्कृष्ट एवं उज्ज्वल करियर विकल्प के रूप में स्थापित हो चुका है।
इस अवसर पर CS बसंत Kumar (मथुरा), CS Chirag Garg, CS Snehal Agarwal ने भी छात्राओं को संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने Company Secretary Profession से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और छात्राओं को इस प्रतिष्ठित प्रोफेशन की उपयोगिता, संभावनाओं तथा चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही अनेक The Institute of Company Secretaries of India के विद्यार्थियों ने भी अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए और यह बताया कि किस प्रकार समर्पण, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के माध्यम से इस प्रोफेशन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

आगरा9/5/26*विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता।  मनायी गयी महाराणा प्रताप जयंती*सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा  में  दिनां...
09/05/2026

आगरा
9/5/26
*विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता। मनायी गयी महाराणा प्रताप जयंती*
सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा में दिनांक 9/5/26 को वंदना सत्र के शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा शौर्य पराक्रम के हिंदुआ सूर्य महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन बड़े हर्ष उल्लास के साथ किया गया । जयंती के उपलक्ष्य में समस्त कक्षाओं में *"हिंदुआ सूर्य "* विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ साथ ही कक्षा आठवीं ,नवमी और दशवी के छात्रों के बीच *हिंदुआ सूर्य राणा * विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा आठवीं से अंश, आराध्य गौतम, नवीं से सक्षम शाक्य, दशमी से सक्षम पचौरी ने स्थान और सम्मान प्राप्त किये। विशेष भावाभिव्यक्ति के रुप में विशेष पुरस्कार संयम राठौर ने प्राप्त किया।
हिंदी विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उप प्रधानाचार्य अरविंद मिश्रा सहित आचार्य शिवकांत लवानिया निधि अग्रवाल सरला भारद्वाज अतुल सक्सेना रजनी गुप्ता ,धर्मेंद्र कुमार, विनोद कुमार ,विनोद गुप्ता ,पूनम पाण्डेय,मधुरिमा शर्मा अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्य क्रम संयोजक शिवकांत लवानिया,सरला भारद्वाज ने गौरवशाली इतिहास और शौर्य पराक्रम के धनी महाराजा राणा प्रताप के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय गौरव से अभिभूत कराया ।

विद्यालय परिवार एवं प्रबंध समिति द्वारा नवागत प्रधानाचार्यश्री अमित चतुर्वेदी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।...
24/04/2026

विद्यालय परिवार एवं प्रबंध समिति द्वारा नवागत प्रधानाचार्य
श्री अमित चतुर्वेदी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

आपके कुशल नेतृत्व में विद्यालय नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे, इन्हीं अभिलाषाओं के साथ विद्यालय की प्रबंध समिति ने नवागत प्रधानाचार्य श्रीमान अमित चतुर्वेदी जी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

💐 विद्यालय परिवार में स्वागत है! अभिनंदन है! 💐

स्काउट तृतीय सोपान के प्रमाण पत्र स्काउट छात्रों को दिए गए।
22/04/2026

स्काउट तृतीय सोपान के प्रमाण पत्र स्काउट छात्रों को दिए गए।

आज विद्यालय परिसर में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर...
22/04/2026

आज विद्यालय परिसर में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक की बोतलों एवं लंच बॉक्स का उपयोग बंद करें, मिट्टी के बर्तन (Earthen Pots) एवं पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं का प्रयोग करें। इससे न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी होगा।
इस जागरूकता अभियान का संचालन एवं मार्गदर्शन माननीय श्रीमती रजनी गुप्ता जी, उप-प्रधानाचार्य अरविंद मिश्रा जी, सुनील चौधरी जी, आकाश कुलश्रेष्ठ जी, चेतन जैन जी, शिवकांत लवानियां जी, अतुल सक्सेना जी, प्रवीण मिश्रा जी, ललित गौतम जी, सुजीत मेलोनिया जी, भूपेंद्र जी एवं लोकेश जी के सानिध्य में किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे और प्रकृति के संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान देंगे।
“पृथ्वी बचाओ, भविष्य सजाओ”
“Say No to Plastic, Save Our Planet”

विद्या मंदिर में गूंजा भज गोविंदम् आगरा 21 जुलाई 2026, आज श्री आदि शंकराचार्य का अवतरण दिवस  सरस्वती विद्या मंदिर कमला न...
21/04/2026

विद्या मंदिर में गूंजा भज गोविंदम्

आगरा 21 जुलाई 2026,
आज श्री आदि शंकराचार्य का अवतरण दिवस सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर विद्यालय में पावन व भावपूर्ण तरीके से मनाया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ का विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ उसके पश्चात उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इन महान पुरुष के जीवन से आध्यात्मिकता एवं सात्विकता का संदेश लेने के लिए प्रेरित किया । सरस्वती सभागार में आचार्या सरला भारद्वाज द्वारा भज गोविंदम् गीत के गान ने संपूर्ण वातावरण को आनंदित बना दिया । इस अवसर पर आचार्य नारायण चतुर्वेदी जी ने वैदिक इतिहास एवं भारतीय संस्कृति में आदि शंकराचार्य की भूमिका को स्पष्ट करते हुए सभी छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा प्रदान करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए । अंत में कार्यक्रम संयोजक शिवाकांत लवानिया जी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञानेंद्र तिवारी, सुनील चौधरी, प्रवीण शर्मा, शिवेंद्र प्रताप, अरुण कुमार, राजीव गोस्वामी ,शक्तिमान आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

18 अप्रैल 2026 सरस्वती विद्या मंदिर में  मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव।      आज सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा में भगव...
18/04/2026

18 अप्रैल 2026 सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव।
आज सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमान विनोद कुमार ‌जी और ललित गौतम ने किया। सभी प्रतिभागी छात्रों ने भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दी जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र आराध्य शुक्ला ने अपने वक्तव्य में सभी छात्रों को भगवान परशुराम के जीवन से वीरता -सत्यता का संदेश लेने के लिए प्रेरित किया।
आचार्य सुनील चौधरी जी ने इस अवसर पर सभी को प्रेरित करते हुए धर्म पर धर्म की विजय के प्रतित भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे संबंधित प्रसंगों से अवगत कराया। अंत में उपप्रधानाचार्य महोदय श्री अरविंद कुमार मिश्रा जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सरला जी,नारायण चतुर्वेदी, राजीव गोस्वामी, ललित गौतम,शिवेंद्र जी ,अरुण कुमार जी, मनोहर लाल जी आदि का प्रमुख योगदान रहा।

Address

D-1 KAMLA NAGAR

282004

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SVM KN AGRA Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your school to be the top-listed School/college?

Share