Shree Krishan Parnami Sr. Sec. School

Shree Krishan Parnami Sr. Sec. School Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shree Krishan Parnami Sr. Sec. School, School, Bhadra Road, near by Pass, Adampur.

श्री कृष्ण प्रणामी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आदमपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गयाश्री कृष्ण प्रणामी सीनियर...
26/01/2026

श्री कृष्ण प्रणामी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आदमपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

श्री कृष्ण प्रणामी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आदमपुर में भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम दिनांक 26 जनवरी 2026 को पूर्व की भाँति विद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन की पूर्ण जिम्मेवारी रानी लक्ष्मीबाई हाउस द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण में सहयोग श्रीमती शर्मीला पीटीआई और श्री अमनदीप प्रवक्ता कॉमर्स का रहा। ध्वजारोहण के उपरांत प्राचार्य श्री धर्मपाल पनिहार तथा विद्यालय प्रशासक श्री पंकज मक्कड़ ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान के मूल्यों एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्रीमती अनीता भारद्वाज, संस्कृत अध्यापिका द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी एवं राजस्थानी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में श्री मोनू , प्रवक्ता संगीत का अमूल्य योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।
विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय की छात्राओं ने आदर्श युवा क्लब, मंडी आदमपुर द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भी विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। वहाँ प्रस्तुत हरियाणवी एवं राजस्थानी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

28 दिसम्बर 2025 को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा द्वारा हिसार के राखीगढ़ी में आयोजित राखीगढ़ी महोत्सव (26-28 दिस...
30/12/2025

28 दिसम्बर 2025 को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा द्वारा हिसार के राखीगढ़ी में आयोजित राखीगढ़ी महोत्सव (26-28 दिसंबर 2025) में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं नव्या, रितिका और नमन की टीम ने अपने ग्रुप में तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय टीम तैयार करने वाले अद्यापकों और छात्राओं के भविष्य के सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता है।

Address

Bhadra Road, Near By Pass
Adampur
125052

Opening Hours

Monday 8:30am - 2:30am
Wednesday 8:30am - 2:30am
Thursday 8:30am - 2:30am
Friday 8:30am - 2:30am
Saturday 8:30am - 2:30am

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Krishan Parnami Sr. Sec. School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category