01/01/2026
उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला 2026 @ बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा (उ.प्र.)
उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला 2026 का आयोजन बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा (उ.प्र.) द्वारा 12 से 14 फरवरी 2026 तक विश्वविद्यालय परिसर, बाँदा में किया जा रहा है। इस मेले की विषयवस्तु “कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र में आर्थिक सशक्तीकरण एवं समृद्धि के लिए नवाचार” रखी गई है। यह मेला किसान भाइयों-बहनों तथा कृषि जगत से जुड़े सभी साथियों के लिए कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में नवीनतम जानकारियों, उन्नत तकनीकों और नए अवसरों का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। मेले के दौरान प्राकृतिक खेती, श्री अन्न फसलें, उन्नत सिंचाई प्रणालियाँ, पशुपालन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, एग्री-स्टार्टअप, कृषि निर्यात में FPO की भूमिका तथा कृषि आधारित उद्यमों से संबंधित बहुमूल्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रदर्शनियाँ, तकनीकी सत्र, विशेषज्ञों के साथ संवाद तथा नवाचारों का जीवंत प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह मेला किसानों, उद्यमियों, शोधार्थियों एवं कृषि से जुड़े सभी हितधारकों के लिए अपनी कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और आधुनिक बनाने का एक सुनहरा अवसर है। इस मेले का आयोजन बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा-210001 (उ.प्र.) द्वारा किया जा रहा है तथा इसका प्रायोजन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया है। आइए, इस मेले में सहभागिता कर कृषि नवाचारों को अपनाएँ और समृद्धि की नई राह बनाएं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु विश्वविद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Surya Pratap Shahi
Government of UP
Indian Council of Agricultural Research
Anandiben Patel
Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India
Shivraj Singh Chouhan