Only BPSC

Only BPSC

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Only BPSC, Education Website, .

10/01/2020
13/06/2019

*नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन के दो द्विसीय शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्‍तान की राजधानी बिश्‍केक के लिए रवाना होंगे। ये सम्‍मेलन 13 से 14 जून को आयोजित होना है।

-शंघाई सहयोग संगठन एक स्थायी अंतर सरकारी अंतर्राष्‍ट्रीय गठन है।

-इसमें भारत, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान सहित आठ सदस्‍य देश शामिल हैं।
-भौगोलिक क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से यह विश्‍व का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन है।
-यह संगठन विश्व की 42 प्रतिशत जनसंख्‍या, 22 प्रतिशत भू-भाग और 20 प्रतिशत जीडीपी का प्रतिनिधित्‍व करता है।
-इस संगठन के मुख्‍य उद्देश्‍य सदस्‍य देशों के बीच परस्‍पर विश्वास को बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्‍थायि‍त्‍व को सुनिश्चित करना और इसे बनाए रखना है। राज्य के प्रमुखों की परिषद इस संगठन के निर्णय लेने वाली सर्वोच्‍च संस्था है। इसकी बैठक वर्ष में एक बार होती है
0772010108698
**अंग्रेजी साहित्‍यकार अमिताभ घोष को वर्ष 2018 के लिए ज्ञानपीठ पुरस्‍कार से आज सम्‍मानित किया गया। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्‍यपाल गोपालकृष्‍ण गांधी ने आज नई दिल्‍ली में एक समारोह में उन्‍हें ये पुरस्‍कार प्रदान किया।
- श्री घोष ज्ञानपीठ पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले अंग्रेजी के पहले लेखक हैं।

**भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की कार्यकारिणी समिति का गठन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में पार्टी के नेता होंगे, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उप नेता होंगे। वहीं सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत राज्‍य सभा में पार्टी के नेता और रेल मंत्री पीयूष गोयल को उप नेता बनाया गया है।

**जम्‍मू-कश्‍मीर संरक्षण संशोधन विधेयक 2019 का अनुमोदन कर दिया है।
- विधेयक का उद्देश्‍य जम्‍मू-कश्‍मीर में अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा से जुड़े इलाकों में रहने वाले लोगों को आरक्षण के मामलों में राहत प्रदान करना है। वे अब सीधी भर्ती, पदोन्‍नति और विभिन्‍न व्‍यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश में आरक्षण की सुविधा प्राप्‍त कर सकेंगे।
-435 गांव में जो अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा पर बसे हैं और साढे तीन लाख से अधिक लोग इनको इसका फायदा मिलेगा और यह आरक्षण उनको भी लागू होगा। यह बहुत महत्‍वपूर्ण पहल है और खास कर जम्‍मू जिला, सांबा जिला और कठुआ जिला वहां यह फायदा मिलेगा। जो अभी तक केवल एलओसी पर बसे गांव को मिलता था।

**अरुणाचल प्रदेश में वायुसेना के दुर्घटनाग्रस्‍त ए एन-32 विमान के मलबे तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

Photos from Only BPSC's post 12/06/2019
12/06/2019

*किसी भी परीक्षा की सफलता की सीढ़ी उसका सिलेबस है।हममें से अधिकांस छात्र यही गलती करते है कि वो बिना सिलेबस देखें,बिना जाने ही तैयारी करना शुरू कर देते है।
वो पढ़ते तो है मगर उन्हें सफलता नही मिलती क्योंकि उन्हें जो पढ़ना था वो उन्होंने पढ़ा ही नही।

*हमें क्या पढ़ना है और क्या छोड़ना है ये सभी चीज़े के बारे में जानकारी हमें सिलेबस के द्वारा मिल जाती है,मगर हम है कि सिलेबस पढ़ते ही नही।

*अगर आपको BPSC में या फिर किसी भी परीक्षा में सफल होना है तो आपको सिलेबस का अध्ययन करना ही होगा।
-तो चलिए BPSC का सिलेबस देखते है

#यह परीक्षा तीन चरणों में होती है –
1. प्रारंभिक परीक्षा (Objective questions)
2. मेंस परीक्षा (Descriptive questions)
3. साक्षात्कार/इंटरव्यू

#प्रारम्भिक परीक्षा का सिलेबस – SYLLABUS OF BPSC PRELIMS
-इसमें केवल एक प्रश्न पत्र होगा.
-टोटल मार्क्स 150 है.
-आपको 2 घंटे का समय मिलेगा.
-प्रारम्भिक परीक्षा का प्रश्नपत्र का नाम है – सामान्य अध्ययन (General Studies)

Prelims Paper में टॉपिक्स इस प्रकार के हैं –

*सामान्य विज्ञान
*राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाएँ
*भारत का इतिहास और विशेष रूप से बिहार का इतिहास
*सामान्य भूगोल और विशेष रूप से बिहार का प्राकृतिक भूगोल
*भारत की राज्यव्यवस्था (polity), भारत की आर्थिक व्यवस्था और स्वतंत्रता के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में क्या-क्या परिवर्तन हुए।
*भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन और इसमें बिहार का क्या योगदान है?
*सामान्य योग्यता को जाँचने वाले प्रश्न भी सम्मिलित होंगे.

प्रारम्भिक परीक्षा केवल छानबीन परीक्षण के रूप में ली जाती है. इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु योग्य घोषित किया जाता है।

क्रमशः।।।

Want your school to be the top-listed School/college?

Website