27/03/2020
WWW.Shanti Vallabh Times.Com
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from WWW.Shanti Vallabh Times.Com, Mumbai.
27/03/2020
14/12/2019
https://twitter.com/ddeepak27/status/1205891425700851712?s=19
deepak jain on Twitter “ फागनी तेरस के दिन लाखो यात्री पालीताना तीर्थ की यात्रा करते है. आपसे निवेदन है कि 5 मार्च,2020 जाने के लिए व 7 मार...
03/06/2018
*गुजरात के पाटण नगर में होगा चातुर्मास*
अभिधान राजेन्द्र कोष निर्माता गुरूदेव *श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा के प्रशिष्य पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी* के शिष्य रत्न एवं पुण्य सम्राट गुरुदेव के पट्टधर द्वय ,गच्छाधिपती श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म सा एवं आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा के आज्ञानुवर्ती *मुनिराज श्री चारित्र रत्न विजय जी म.सा एवं मुनिराज श्री निपुण रत्न विजय जी म.सा आदि ठाणा 6 का चातुर्मास गुजरात के पाटण नगर में होगा,* चातुर्मास पाटण नगर में पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा की पावन प्रेरणा से आसोपालव ग्रुप द्वारा निर्मित *राज राजेन्द्र सुरी जैन ज्ञान मंदिर ( पंचासरा पार्श्वनाथ मंदिर के पास) में होगा,* श्री संघ एवं परिषद् के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि मुनि भगवंतो के चातुर्मास की घोषणा 22 अप्रैल को पालीतणा तीर्थ में त्रिस्तुतिक जैन संघ आयोजित सामुहिक दिक्षा महोत्सव मे पुण्य सम्राट गुरुदेव के पट्टधर द्वय की पावन निश्रा में अनेक श्रीसंघ एवं हजारों गुरु भक्तो की उपस्थिति में जयन्त गिरि दिक्षा मंडप में हुई
02/06/2018
गच्छाधिपति श्री नित्यसेन्सुरिस्वरजी का चातुर्मास उज्जैन में
पुण्य सम्राट के पट्टधर गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीश्वर जी म.सा. आदि का चातुर्मास उज्जैन में होगा.इस संबंध में चातुर्मास समिति के अध्यक्ष मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने चातुर्मास स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया.चातुर्मास प्रवेश21 जुलाई को होगा.
गच्छाधिपति श्री विजय नित्यसेन्सुरिस्वरजी म.सा.व
आचार्य देव श्रीमद् विजय जयरत्नसूरीश्वर जी म.सा.आदि
3-6-2018 काे *बागोडा* जिनालय मे दर्शन कर अल्पस्थिरता के पश्चात *दाधाल* पधारेगे । श्रीसंघ एवं परिषद् के राष्ट्रीय मिडीया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि *4 जून को भाण्डवपुर तीर्थ मे प्रवेश करेगे ।* 9827244175
02/06/2018
मीरा भायंदर :श्री आत्मवल्लभ समुदाय के गच्छाधिपति श्रुतभास्कर आचार्य श्री धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी महाराज साहेब का सामैया कल शनिवार , 2 जून को सुबह 8 बजे श्री पार्श्व प्रेम श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ संचालित सीमंधर स्वामी जैन मंदिर, 90 फ़ीट रोड से शुरू होगा. सभी सकल संघ को भाव भरा निमंत्रण ....
(श्री पार्श्व प्रेम श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ,भायंदर)
01/06/2018
Shri Rajendra kosh written by Param Pujya Aacharya Shri Rajendrasuriswarji Ms., is leading granth of jainism.Vaibhavratnaji speaks on its importance.
રાજેન્દ્ર કોષ ગ્રંથના સાડાચાર લાખ શ્લોકની મહિમા અનંત… muniraj vaibhavratna m.s. ત્રિસ્તુતિક સંપ્રદાયના મુનિરાજ વૈભવરત્ન વિજયજી મ.સા. માનવ જીવન માટે અમૂલ્ય એવા રાજેન્દ્ર કોષ વિશે સવિસ્તાર માહિ....
31/05/2018
अरिहंत ग्रुप का आयोजन
नन्हे कदम चले प्रभु शरण
पुना:- बच्चों के दिलों में भक्ति मार्ग का बीजारोपण करने के उद्देश्य से शुरू हुए अरिहंत ग्रुप द्वारा 360 बालक बालिकाओं की त्रिदिवसीय धार्मिक और आध्यात्मिक तीर्थ यात्रा का भव्य आयोजन 01 से 03 जून तक किया गया है.
परम पूज्य आचार्य श्री विश्वकल्यासुरीस्वरजी म.सा.,पन्यास प्रवर डॉ अरूण विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री हेमंतविजयजी म.सा.की प्रेरणा से आयोजित संघ में श्री आलंदी,पाबळ, पार्श्व प्रज्ञालय,कलश मंदिर,कात्रज आगम मंदिर,शत्रुंजय भक्तामर तीर्थ का दर्शन करवाएं जाएंगे.लगभग 40 क्रूजर,ओपन जिप्सी, सेंट्रल कंट्रोल वाहन आदि के साथ संघ श्री जैन मंदिर श्वेताम्बर दादावाड़ी से सुबह 06.21 को अनेक मान्यवरों की उपस्थिति में प्रस्थान करेगा.भोसरी स्थित गोशाला की 1500 गयोंको बच्चो द्वारा चारा,गुड़,रोटी आदि खिलाने के पश्चात आलंदी में भेरू भक्ति का रंगारंग कार्यक्रम होगा व उसके बाद पाबळ तीर्थ में दर्शन के बाद पार्श्व प्रज्ञले में रात्रि विश्राम करेगा.
02 जुन को सुबह गुरु भगवंतों का प्रवचन के बाद चिराग गुरुजी पूरे अर्थ के साथ बावन जिनालय में अष्टप्रकारी पूजा व भक्ति भावना करवायी जाएगी.श्री विरालायम तीर्थ में बच्चों को धार्मिक फिल्म दिखाएंगे.03 जुन को विरालायम तीर्थ में विशेषज्ञों की उपस्थिति में ट्रेकिंग के अलावा अनेक कार्यक्रम वे जैन इतिहास व महत्व पर गुरुदेव का प्रवचन होगा.इसके अलावा अनेक आयोजन होंगे.लाभ लेनेवालों में रांका ज्वेलर्स मंगलाबाई गुंदेशा,रमेशजी धोका,विजयकुमार जैन(चोरबेले),वास्तिमलजी राठौड़, विमालचंदजी वेदमूथा आदि का समावेश है.यु ट्यूब पर संपूर्ण यात्रा का सीधा प्रसारण किया जायेगा.
31/05/2018
*वल्लभ विहार*
▬▬▬▬▬ ஜ۩۞۩ஜ ▬▬▬▬
*पीयूषपाणि जैन तीर्थ*
*पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरि समुदाय* के वर्तमान पट्टधर *गच्छाधिपति श्रुतभास्कर आचार्य श्रीमद विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी* महाराज साहेब आदि ठाणा का
आज *पीयूषपाणि जैन तीर्थ में आगमन हुवा* ।
*सरलस्वभावि मुनि श्री इन्द्रजीत विजय जी म.सा* का पूज्य *गच्छाधिपति गुरुदेव से मिलन हुवा* ।
भायन्दर बोरीवली आदि स्थानों से
भक्त मंडल ने पूज्य गुरुदेवो का
स्वागत किया ।
कल *1-6-2018 *भायन्दर ईस्ट*
श्री आदिश्वर जैन मंदिर
न्यू गोल्डन नेश
फेस 16
भायन्दर ईस्ट में
पदार्पण होगा ।
मंगल प्रवचन होगा ।
*JOIN VALLABH DARSHAN*
*+919892195909*
22/05/2018
मानव सेवा ही सच्ची सेवा
भायंदर-मानव सेवा ही सच्ची सेवा हैं. इसे समझना बहुत जरूरी हैं. जिस समाज ने हमे दिया उसे वापस देने का प्रयास हर इंसान को करना चाहिए. व्यक्ति दुनिया से जब जाता हैं तो अपने अच्छे कर्म को ही साथ ले जाता हैं. भूके को भोजन और प्यासे को पानी सेवा के बड़े काम हैं. आज मेडिकल इलाज आम आदमी के लिए बहुत महंगा हो गया हैं ऐसे में चिकित्सा सेवा बहुत बड़ी सेवा हैं. उपरोक्त विचार लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A3 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सीए सुनील पाटोदिया ने व्यक्त किये.
पाटोदिया परम पूज्य तपगच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेमसूरीस्वरजी म.सा.के आजीवन चरणोपासक परम पूज्य आचार्य श्री कुलचंद्रसूरीस्वरजी (के.सी) म.सा.के 50 वें जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित मेडिकल कैंप में बोल रहे थे.
भायंदर (वेस्ट) के अवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हाईस्कूल में गुरु प्रेम मिशन आयोजित शिविर की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर व नगरसेविका गीता भरत जैन थी. उन्होंने के.सी. म.सा. की प्रेरणा से हो रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की. कार्यक्रम में हिंदुजा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सेवाएं दी. कार्डियोलॉजिस्ट,इएनटी,ओर्थोपेडिक डॉक्टरों के अलावा आँखों की जांच में बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए.शिविर में लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A3,सोशल आर्गेनाईजेशन अपॉन लाइफ (सॉल),युथ फोरम,अग्रवाल युथ ब्रिगेड,भारत विकास परिषद,भायंदर शाखा, आदि का सहयोग संस्था रहा.
उपस्थित मेहमानों का स्वागत स्कूल की संचालिका निर्मला माखीजा ने किया. कार्यक्रम में माणक डागा,संजय पोद्दार,अतुल गोयल,राधेश सिंघानिया,राहुल शाह,केतन मेहता,रमेश बंबोरी,सोहिल सलोत,मेहुल गाड़िया,कृपेन जोगानी,मोहिन ईरानी,रोहित दोशी,दिनेश सराफ,कमल शाह,चंद्रेश जोगानी,सूरज नंदोला,सरिता शिंदे,गिरीश अग्रवाल,दीपक आर. जैन,शेरोन सलढाना,निखिल पाबारी,रवि बी.जैन,अनिता अग्रवाल,पुष्पास म्हात्रे,आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया.
14/05/2018
https://twitter.com/ddeepak27/status/995872312296726528?s=20
deepak jain on Twitter “Shanti Vallabh Times: मानव सेवा ही सच्ची सेवा https://t.co/3M4MNfAkiQ”
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Website
Address
Mumbai
401101
06/05/2018