08/05/2025
पूर्णिया (बिहार): शादी का दिन हर किसी की ज़िंदगी में सबसे अहम होता है, लेकिन बिहार के पूर्णिया जिले के सुशांत कुशवाहा के लिए यह दिन देश के लिए कुछ करने का अवसर बन गया। जब देशभर में “ऑपरेशन अभ्यास” के तहत सुरक्षा मॉक ड्रिल हो रही थी, तब सुशांत ने अपनी बारात दो घंटे तक रोक दी और राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता दी।
बुधवार को सुशांत की बारात शाम 6 बजे पूर्णिया से 40 किमी दूर अररिया जिले के लिए निकलनी थी। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उनके जिले में भी मॉक ड्रिल होगी, उन्होंने पहले ही दिन तय कर लिया था कि वो ड्रिल में भाग लेंगे, चाहे शादी की घड़ी ही क्यों न हो। उन्होंने अपने परिवार और दुल्हन पक्ष को भी इस निर्णय से अवगत करा दिया था।
सुशांत ने बताया, "आज मेरी शादी है लेकिन मैं सिर्फ इसलिए नहीं उत्साहित हूं। आज भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक किया है। मुझे गर्व है कि मैं उस दिन इस सुरक्षा अभ्यास का हिस्सा बन सका।"
यह मॉक ड्रिल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश के 244 जिलों में आयोजित की गई थी, जिसमें हवाई हमले, आगजनी, बचाव अभियान जैसे आपातकालीन हालातों का अभ्यास किया गया। यह अभ्यास उस दिन हुआ जब कुछ घंटे पहले ही भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया था—यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई थी।
सुशांत ने अंततः रात 8 बजे बारात लेकर निकले। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, "राष्ट्र पहले आता है। हमारे जवान अपनी शादी छोड़कर सरहद पर जाते हैं, अगर जरूरत पड़ी तो हम भी तैयार हैं।"
उनकी यह देशभक्ति अब लोगों के बीच प्रेरणा बन गई है।
05/05/2025
कोलंबिया विश्वविद्यालय में गणित के एक कोर्स के दौरान एक छात्र कक्षा में सो गया। जब उसकी नींद खुली, तो उसने देखा कि प्रोफेसर ने व्हाइटबोर्ड पर दो समस्याएँ लिखी थीं। उसने सोचा कि ये होमवर्क हैं, इसलिए वह उन्हें अपनी नोटबुक में नोट कर के घर ले गया।
जब उसने उन समस्याओं को हल करने की कोशिश की, तो वे उसे बेहद कठिन लगीं। लेकिन उसने हार नहीं मानी। घंटों लाइब्रेरी में बैठकर उसने संदर्भ पुस्तकों की मदद से अध्ययन किया और अंततः वह एक समस्या को हल करने में सफल हो गया, भले ही यह काफी चुनौतीपूर्ण था।
अगली कक्षा में प्रोफेसर ने जब होमवर्क के बारे में कुछ नहीं पूछा, तो वह चकित हुआ और खड़ा होकर पूछा, "सर, आपने पिछले लेक्चर में दिए गए असाइनमेंट के बारे में कुछ क्यों नहीं पूछा?"
प्रोफेसर ने उत्तर दिया, "असाइनमेंट? वो तो मैंने केवल ऐसे उदाहरण के तौर पर लिखी थीं जिन्हें अभी तक वैज्ञानिक हल नहीं कर पाए हैं।"
छात्र चौंक गया और बोला, "लेकिन मैंने उनमें से एक को हल कर लिया है! मैंने इस पर चार पेपर भी लिखे हैं।" उसकी इस उपलब्धि को बाद में मान्यता मिली और कोलंबिया विश्वविद्यालय में उसके लिखे चारों पेपर आज भी प्रदर्शित हैं।
इस कहानी की सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि छात्र ने यह नहीं सुना था कि "इन समस्याओं का कोई हल नहीं है।" उसने सिर्फ यही माना कि ये कठिन प्रश्न हैं, जिन्हें हल करना ज़रूरी है, और उसने पूरे मन से उन्हें हल करने की कोशिश की – और सफल हुआ।
यह कहानी हमें याद दिलाती है – उन लोगों की बात मत सुनो जो कहते हैं कि तुम कुछ नहीं कर सकते। आज की पीढ़ी अक्सर निराशा और नकारात्मकता से घिरी होती है। कुछ लोग जानबूझकर दूसरों के भीतर असफलता और हार का बीज बोते हैं।
लेकिन तुम्हारे पास अपनी मंज़िल पाने की ताकत है, बाधाओं को पार करने की शक्ति है, और अपने सपनों को साकार करने का साहस है। बस खुद पर और ईश्वर पर विश्वास रखो – और लगातार प्रयास करते रहो।
इस छात्र का नाम था जॉर्ज डैंटज़िग, और यह समस्या Math Stack Exchange से ली गई थी।
"डैंटज़िग ने यह सिद्ध किया कि Student’s t-test के संदर्भ में, एकमात्र तरीका जिससे हम ऐसी hypothesis testing बना सकते हैं जो standard deviation से स्वतंत्र हो, वह है एक निरर्थक परीक्षण, जो हमेशा समान संभावना से रिजेक्ट या एक्सेप्ट करता है – जो व्यावहारिक नहीं है।"
12/01/2025
वाराणसी के धीरज सिंह ने महाकुंभ में मक्के के आटे से ऐसा कुल्हड़ बनाया है, जिसे चाय पीने के बाद आप इसे खा सकते हैं। कुल्हड़ के फ्लेवर भी खूब हैं...चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी व इलायची। इनकी दुकान पर लिखा भी है, ‘20 रुपये में चाय पीजिए और कुल्हड़ खा जाइए’।
.live
29/12/2024
पहली पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह के ओवर में 18 रन मारने के बाद सैम कोनस्टास ने दर्शकों को उठने का इशारा कर जश्न मनाने के लिए कहा था। दूसरी पारी में उन्हें 8 रन पर बोल्ड करने के बाद बूम-बूम ने भी पब्लिक की तरफ यही इशारा किया। इसलिए कहते हैं कि क्रिकेट की दुनिया में कभी जसप्रीत बुमराह से पंगा नहीं लेना चाहिए। 139.7Kmph की स्पीड के साथ बैक ऑफ़ लेंथ डिलीवरी ऑफ स्टंप के बाहर से अंदर की तरफ आई। सैम कोनस्टास क्रीज में से गेंद को डिफेंड करने के लिए गए। परंतु उनके बैट और पैड के बीच में गैप निकला। गेंद ने उस गैप में से घुसकर मिडिल स्टंप उखाड़ दिया। जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय के बाद दर्शकों को अपने जस्ट में शामिल किया। बूम-बूम को बधाई।
07/11/2022
भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्टर 360०, सूर्य कुमार यादव को विश्व का नंबर एक बैटर बनने पर बहुत बहुत बधाई 🔥💐💐💐💐
22/09/2022
सुप्रभात,
मित्रों और प्रिय विद्यार्थियों
ज्ञान की देवी मां सरस्वती आप सभी कृपा करें, आपको आपके चुने हुए लक्ष्य तक पहुंचने का संबल प्रदान करें, और आपको ज्ञान और कौशल से परिपूर्ण करें इसी आशा के साथ पुनः नमस्कार
आपका स्नेहिल
डॉ. अतुल गुप्ता